Holika Dahan 2025 Date: क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त? जानें तिथि और महत्व

ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन की पूजा करने से कैसी भी नकारात्मकता दूर हो जाती है और बुरी नजर का प्रभाव भी नहीं पड़ता है।
holika dahan 2025 shubh muhurat

फाल्गुन माह की पूर्णिमा से पहले छोटी होली मनाई जाती है। इस दिन होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के दिन गोबर के कंडों से अग्नि प्रज्वलित कर उसकी परिक्रमा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन की पूजा करने से कैसी भी नकारात्मकता दूर हो जाती है और बुरी नजर का प्रभाव भी नहीं पड़ता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब होगा होलिका दहन, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व।

होलिका दहन 2025 कब है? (Holika Dahan 2025 Kab Hai?)

holika dahan 2025 ki tithi

फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 13 मार्च, दिन गुरुवार को सुबह 10 बजकर 35 इनत पर होगा। वहीं, इसका समापन 14 मार्च, दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, पूर्णिम 14 मार्च की पड़ेगी यानी कि होलिका दहन एक रात पहले 13 मार्च को किया जाएगा।

होलिका दहन 2025 शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Shubh Muhurat)

holika dahan 2025 ka muhurat

होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू हो रहा है और रात 12 बजकर 30 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। यानी कि होलिका दहन के लिए कुल मिलाकर समय अवधि 1 घंटे 4 मिनट रहेगी। इस बात का ध्यान रखें कि होलिका दहन के समय से पहले ही पूजा की सामग्री एकत्र कर लें।

होलिका दहन के दिन सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 41 मिनट है और सूर्यास्त का समय शाम 6 बजकर 31 मिनट है। वहीं, इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक है। अमृत काल सुबह 11 बजकर 18 मिनट से दोपहर 1 बजकर 3 मिनट है। इसमें होलिका दहन का दान करन शुभ होगा।

यह भी पढ़ें:Holika Dahan 2025: होलिका दहन के दिन क्यों जलाई जाती है नई फसल की फली, जानें महत्व

होलिका दहन 2025 महत्व (Holika Dahan 2025 Mahatva)

holika dahan 2025 ka mahatva

होलिका दहन का महत्व पौराणिक कथाओं से कहीं अधिक है। यह परंपरा आत्मा की शुद्धि और मन की पवित्रता का प्रतीक मानी जाती है, जो व्यक्तियों को होली के उत्सव के लिए मानसिक और आत्मिक रूप से तैयार करती है। इसके अलावा, होलिका दहन कृषि चक्र से भी जुड़ा हुआ है। नई फसल को देवताओं को अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP