Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर भाई को राशि अनुसार बांधें इन रंगों की राखी, चमक सकती है किस्मत

रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाईयों की मंगलकामना के लिए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। आइए ज्योतिषविद् से जानते हैं कि राशि अनुसार किस रंग की राखी बांधना शुभ हो सकता है। 

astro remedies for tying rakhi

Raksha Bandhan 2024: सावन के इस पावन महीने की पूर्णिमा तिथि को हर साल रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह खास त्योहार 19 अगस्त 2024, सोमवार के दिन है। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है और उनके लिए यह एक अनमोल उत्सव होता है। यह पर्व भाई बहन के खूबसूरत रिश्ते को समर्पित होता है। इस अहम दिन बहनें भाइयों की मंगल कामना के लिए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। साथ ही, भाई भी अपनी बहनों को उनकी सुरक्षा और सदैव देखभाल करने का वचन देता है। इस प्रकार रक्षाबंधन स्नेह, विश्वास और निस्वार्थ प्रेम की भावना को प्रकट करने का खास त्योहार माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में रक्षाबंधन पर राखी बांधने को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। साथ ही, यह भी बताया गया है कि भाईयों को किन रंगों की राखी बांधना शुभ माना जाता है। तो चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई के सुखमय जीवन और तरक्की के लिए राशि अनुसार किस रंगों की राखी बांध सकती हैं।

भाई को राशि अनुसार इन रंगों की बांधें राखी (Rakhi Colour According To Zodiac Signs 2024)

Raksha bandhan  date and time

मेष राशि

अगर आपका भाई मेष राशि का है, तो रक्षाबंधन पर उन्हें लाल रंग की राखी बांधना शुभ साबित हो सकता है। ऐसा करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले भाई को रक्षाबंधन पर सफेद रंग की राखी बांधना शुभ हो सकता है। इससे भाई की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों को रक्षाबंधन पर हरे रंग की राखी बांधना बेहद शुभ हो सकता है। इससे जातक की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होगा और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले भाई को रक्षाबंधन पर आप सफेद रंग की राखी को चुन सकते हैं। सफेद रंग चंद्र ग्रह को मजबूत बनाता है, जिससे भाई के जिवमें खुशियां आ सकती हैं।

सिंह राशि

rakhi astro tips

सिंह राशि वाले जातकों को रक्षाबंधन पर पीले या लाल रंग की राखी बांधना शुभ साबित हो सकता है। ऐसा करने से आपके भाई की कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होगा और उनकी सेहत और करियर में सुधार हो सकता है।

कन्या राशि

अगर आपका भाई कन्या राशि का है, तो आप रक्षाबंधन पर उन्हें हरे रंग की राखी बांधें। इससे भाई की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होगा। परिणामतः जीवन में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को रक्षाबंधन पर आप सफेद रंग की राखी बांध सकती हैं। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र और चंद्र दोनों ग्रह मजबूत हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के भाई को आप रक्षाबंधन पर लाल रंग की राखी जरूर बांधें। इस रंग की राखी आपके भाई की कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों को रक्षाबंधन पर पीले रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है, जिससे करियर और आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें:रक्षाबंधन पर बन रहे हैं 4 शुभ योग, जानें किस मुहूर्त में भाई को राखी बांधना रहेगा उत्तम

मकर राशि

raksha bandhan rule

मकर राशि वाले जातकों को आप रक्षाबंधन पर नीले रंग की राखी बांध सकती हैं। इस रंग से शनि ग्रह मजबूत होता है, जिसके कारण आपके भाई को रोग, दोष, कष्ट आदि से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें:ढूंढ रहे हैं राखी पर बहना को देने के लिए कुछ खास उपहार, तो इन 5 गिफ्ट ऑप्शन पर नजर जरूर डालें

कुंभ राशि

यदि आपका भाई कुंभ राशि का है, तो रक्षाबंधन पर आप उनकी कलाई पर आसमानी रंग की राखी बांध सकती हैं। यह रंग भाई की कुंडली में शनि ग्रह को मजबूत करन में मददगार साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:रक्षाबंधन के मौके पर भाई के लिए घर पर तैयार करें डिजाइनर राखियां

मीन राशि

रक्षाबंधन पर मीन राशि वाले जातकों को आप पीले रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे आपके भई की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा, जिसका संबंध आपके करियर से होता है।

इसे भी पढ़ें:भाई की कलाई पर न बांधें इन रंगों की राखी, हो सकते हैं अशुभ परिणाम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP