रक्षाबंधन के मौके पर भाई के लिए घर पर तैयार करें डिजाइनर राखियां

रक्षाबंधन के खास मौके पर आप घर में अपने छोटे-बड़े भाईयों के लिए अलग-अलग प्रकार की डिजाइनर राखियां बनाकर तैयार कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

 
How to make Rakhi at home with cotton

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्यौहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर टीका लगाकर रक्षासूत्र बांधती है, जिसे राखी कहते हैं। यह त्योहार इस वर्ष 19 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को मानने के लिए सभी बाजार रंग-बिरंगी राखियों के साथ सज चुकी हैं। मार्केट में विभिन्न प्रकार की राखियां देखने को मिलती है, जितनी सुंदर राखी उतनी ज्यादा महंगी। हालांकि कुछ बहने अपने भाइयों के लिए घर पर ही राखी बनाना शुभ मनाती है। इस आर्टिकल में आज हम आपको घर पर आसान तरीके से कैसे डिजाइनर राखी बना सकते हैं। इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

राखी बनाने के लिए जरूरी सामान

How to make designer rakhi at home

  • रंगीन धागे या कढ़ाई का धागा
  • मोती (बीज के मोती, रत्न के मोती या धातु के मोती)
  • सेक्विन
  • चमक
  • कैंची
  • फेविकोल
  • कॉटन इयरबड्स
  • कलावा या मौली
  • सुई
  • राखी का आधार (लाल या गुलाबी धागा या धातु का आधार)
  • सजावट का सामान- मोती, स्टिकर, स्फटिक या एप्लीक

राखी बनाने का तरीका

Handmade Rakhi For Brother

  • राखी बनाने के लिए ऊपर बताई गई सभी सामान को इकट्ठा कर लें। अब इन सामग्रियों की मदद से अलग-अलग प्रकार की राखियां बनाकर तैयार कर सकती हैं।
  • राखी का आधार चुनें और उसे मनचाही लंबाई में काटें।
  • सुई में रंगीन धागे या कढ़ाई का धागा पिरोएं।
  • धागे, मोती और सेक्विन का उपयोग करके पैटर्न या डिजाइन बनाएं।
  • राखी के आधार पर धागे और मोतियों को बुनने के लिए सुई का उपयोग करें।
  • रिंग बोन या शेवरॉन सिलाई जैसे विभिन्न टांके के साथ प्रयोग करें।
  • अब डिज़ाइन को सुरक्षित करने के लिए अंत में एक गांठ बांधें।

कॉटन इयरबड्स की मदद से बनाएं राखी

How to make rakhi with cotton earbud

कान साफ करने के लिए हम सभी कॉटन इयरबड का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि आप इसकी मदद से राखी बना सकती है। सबसे पहले थर्माकोल को काटकर राखी का बेस तैयार करें। अब फूल का आकार देने के लिए इयरबड्स के कॉटन एरिया को काटकर उसे कलर करें। इसके बाद बेस पर ग्लू लगाते हुए इयरबड को चिपकाते हुए फूल बनाएं। फूल तैयार करने के बाद कुछ समय पंखे या धूप में रखकर उसे अच्छे से सुखाएं। इसके बाद मौली की चोटी बनाकर उसे राखी के बेस पर चिपकाएं। इस तरह से आप घर पर राखी तैयार कर सकती हैं।

ऊन की मदद से बनाएं राखी

How to make designer rakhi at home with paper

बाजार से महंगी राखी खरीदकर लाने के बजाय आप घर पर राखी बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए रंग बिरंगे ऊन की तीन बराबर लंबाई की डोरी काट लें। अब इन तीनों को चोटी की तरह गूंथ कर तैयार करें। अब इन चोटियों को गोल-गोल घुमाते हुए ग्लू की मदद से चिपकाएं। अब इसे राखी के बेस के ऊपर चिपकाकर राखी बना सकती हैं। फाइनल लुक देने के लिए ऊन के बीच में व्हाइट स्टोन चिपकाएं।

सुझाव

Ghar Par rakhi kaise banayein

  • अपनी राखी को अनोखा बनाने के लिए विभिन्न रंगों और बनावटों का उपयोग करें।
  • अलग-अलग मनके पैटर्न और टांके के साथ प्रयोग करें।
  • इसे और भी खास बनाने के लिए कोई व्यक्तिगत संदेश या नाम जोड़ें।
  • और अधिक सुदंर बनाने के लिए मेटल बेस का उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें- पुराने पेन रिफिल को फेंकने के बजाय, घर पर बनाएं सुंदर ज्वेलरी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik, Ai

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP