herzindagi
How do you revive an old bag

पुराने हैंड बैग को फेंकने के बजाय प्लास्टिक बोतल से ऐसे क्रिएट करें New Look

क्या आप अपने पुराने बैग को नया लुक देने का तरीका खोज रही हैं? अगर हां, तो चलिए जानते हैं कि आप प्लास्टिक की बोतल से बैग को नया लुक कैसे दे सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-22, 08:30 IST

आज के समय अधिकतर लड़कियां अलग और स्टाइलिश कपड़े और जूते की तरह हैंड बैग खरीदना पसंद करती है। कॉलेज से लेकर ऑफिस और शादी के लिए अलग-अलग डिजाइन के बैग लेकर जाते हैं। इसमें से कई बैग इतने पसंदीदा होते हैं कि इन्हें फेंकने या बदलने का मन भी नहीं करता है। हम सभी कई ऐसे चीजों को इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं कि वह पुराने और देखने में खराब लगने लगते हैं। अगर आप अपने बैग को दोबारा से नया लुक देना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि आप प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्लास्टिक बोतल से बैग को बनाएं क्रिएटिव

जरूरी सामान

  • बोतल
  • कैंची
  • सुई धागा
  • पुराना बैग
  • मोती
  • कैंडल
  • पिन

इसे भी पढ़ें- पुराने टैब का कवर कई तरीकों से आ सकता है काम, जानें

बनाने का तरीका

पुराने बैग को नया बनाने के लिए हम सभी मार्केट से महंगी-महंगी चीजें खरीद कर लाते हैं। इस दौरान कई बार बैग से ज्यादा सामान महंगा पड़ जाता है। ऐसे में आप घर पर मौजूद पुरानी पेप्सी की बोतल का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी मदद से नया बैग भी बना सकती हैं। बस आपके पास एक कपड़ा होना चाहिए, जिसे आप बैग डिजाइन में कट कर लें।

  • बैग को नया लुक देने के लिए सबसे पहले बैग पर लगी एक्स्ट्रा चीजों को निकाल कर हटा दें। साथ ही साफ कर लें।
  • अब प्लास्टिक बोतल को धुलकर कपड़े की मदद से अच्छे से सुखा लें।
  • कैंची या नाइफ की मदद से बोतल को छोटे-छोटे टुकड़े (बॉक्स शेप) में कट कर लें।
  • इसके बाद कैंडल को जलाकर रखें। अब चिमटी की मदद से बोतल के काटे गए टुकड़े को पकड़कर किनारे को गोल-गोल घुमाते हुए फूल का शेप दें।
  •  यह प्रोसेस सभी टुकड़ों के साथ करें। अब इसे कुछ देर के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें।
  • अब इन प्लास्टिक टुकड़ों को बैग के ऊपर सुई धागे की मदद से लगाएं।
  • इसके बाद प्लास्टिक टुकड़े के ऊपर सफेद रंग की मोती लगाएं।
  • इस तरह से आप अपने पुराने बेकार पड़े बैग को नया जैसा बना सकती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Mahadik (@shwetmahadik)

इसे भी पढ़ें- सफाई से लेकर सब्जियों को स्टोर करने तक, ऐसे करें पुराने न्यूजपेपर का इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।