प्यूबर्टी कई लोगों के लिए बहुत ही दर्द भरा अनुभव होता है। कई बार शारीरिक बदलावों के कारण चिढ़ बढ़ने लगती है। कई बार दर्द भरे दाने, ब्रेस्ट में तकलीफ और वेजाइनल डिस्चार्ज से परेशानी होती है। पिगमेंटेशन की समस्या भी परेशान कर सकती है। इस दौरान प्यूबिक हेयर भी आने लगते हैं और बच्चों को कई बार परेशानी महसूस होने लगती है। इस दौरान हार्मोनल असंतुलन के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पर आपको कब डॉक्टर के पास जाना है उसके बारे में पता होना चाहिए। गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर गरिमा श्रीवास्तव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया है। प्यूबर्टी के दौरान कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए और क्या नॉर्मल है इसके बारे में यहां जानिए।
1. पीरियड्स के दौरान एक्ने की समस्या
अगर पीरियड्स के दौरान एक्ने की समस्या हो रही है तो ये नॉर्मल है। प्यूबर्टी के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण ऐसा होता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि चेहरे पर जगह-जगह पस पड़ने लगे और ये नॉर्मल हो।
कब जाएं डॉक्टर के पास?
अगर आपके एक्ने बहुत ज्यादा दर्द भरे हैं और किसी भी चीज से ठीक हो ही नहीं रहे हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। हार्मोनल बदलावों के कारण पस वाले एक्ने भी हो सकते हैं, लेकिन इस दौरान कई बार चेहरे पर निशान भी पड़ने लगते हैं और उससे बचने के लिए आप डॉक्टर के पास जा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है असामयिक यौवन? जानें आपकी बेटी क्यों इतनी जल्दी बड़ी हो रही है
2. वेजाइनल डिस्चार्ज की समस्या
प्यूबर्टी के दौरान वेजाइनल डिस्चार्ज होने लगता है और ये समस्या बढ़ जाती है। ये बहुत ही नॉर्मल है और इसे समस्या की तरह नहीं देखा जा सकता।
कब जाएं डॉक्टर के पास?
अगर वेजाइनल डिस्चार्ज के साथ-साथ खुजली हो रही है, गंदी स्मेल आ रही है या फिर इसका रंग थोड़ा सा अलग है जैसे ग्रे, एकदम व्हाइट या फिर येलो दिख रहा है तो डॉक्टर के पास जाएं। ऐसे डिस्चार्ज का मतलब है कि वेजाइनल एरिया में इन्फेक्शन हो रहा है।
3. पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में दर्द
प्यूबर्टी के दौरान शरीर में बहुत सारे बदलाव होते हैं और ये हार्मोनल बदलाव पीरियड्स के पहले ब्रेस्ट में दर्द की समस्या भी पैदा करते हैं। ये पीरियड्स के जस्ट पहले होता है।
कब जाएं डॉक्टर के पास?
अगर ये पीरियड्स के बाद भी कम नहीं होती है, बहुत ज्यादा दर्द और तकलीफ होती है या फिर आपके ब्रेस्ट में गठान महसूस हो रही है तो आपको इस दौरान डॉक्टर के पास जाने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे समय में डॉक्टर आपको सही तरह से गाइड कर पाएगा।
View this post on Instagram
4. प्राइवेट पार्ट्स में कालापन
ये बिल्कुल ही नॉर्मल बात है। प्राइवेट पार्ट्स हार्मोनल इन्फ्लूएंस के कारण काले दिखने लगते हैं। ऐसे ही अंडरआर्म्स का एरिया भी काला दिखता है। ये बिल्कुल कॉमन है और इसकी शुरुआत प्यूबर्टी के समय से ही हो जाती है।
कब जाएं डॉक्टर के पास?
अगर परेशानी बहुत ज्यादा हो रही है, कालेपन के साथ-साथ दाने आ रहे हैं या फिर ये कालापन आपके परेशान कर रहा है तो आप डॉक्टर से ट्रीटमेंट के बारे में पूछ सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है विलंबित यौवन? लड़कियों में देर से प्यूबर्टी आने की क्या हो सकती है वजह
5. बालों की बहुत ज्यादा ग्रोथ
अगर आपके बालों की बहुत ज्यादा ग्रोथ हो रही है तो ये भी एकदम नॉर्मल है।
कब जाएं डॉक्टर के पास?
अगर बालों की ग्रोथ किसी एक जगह बहुत ज्यादा है, अगर ये आपको परेशान कर रही है, अगर बालों की ग्रोथ के साथ-साथ दाने भी हो रहे हैं तो इन चीजों को आप डॉक्टर से कंसल्ट कर सकती हैं।
अगर आपको भी प्यूबर्टी से जुड़ी कोई समस्या है तो उससे जुड़े सवाल हमसे आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में पूछें। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आपकी समस्या हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों