Sexual Wellness: सेक्सुअल रिलेशन के बाद महिलाएं जरूर करें ये 3 काम, इंफेक्शन्स से होगा बचाव

सेक्सुशल रिलेशन के बाद हाइजीन मेंटेन करना महिलाओं के लिए खासा जरूरी है। सेक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान और इसके बाद हाइजीन मेंटेन न करने से महिलाएं कई तरह के इंफेक्शन्स का शिकार हो सकती हैं।

 
sexual wellness for women

यूं तो आज हम हर मामले में तरक्की कर रहे हैं लेकिन फिर भी बहुत से ऐसे मुद्दे हैं जिनके बारे में आज भी हमारे समाज में खुलकर बात नहीं की जाती है। सेक्सुशल रिलेशन, सेक्सुशल हाइजीन और इस दौरान आने वाली दिक्कतों के बारे में महिलाएं अपने पार्टनर से भी बात करने से कतराती हैं। लेकिन यह गलत है। अक्सर महिलाओं के सेक्सुअल प्लेजर के बारे में बात नहीं की जाती है। यही वजह है कि महिलाएं इसे लेकर काफी असमंजस में रहती हैं। काफी महिलाओं को सेक्सुअल रिलेशन बनाने के दौरान जलन या फिर इसके बाद ब्लीडिंग या अन्य कुछ समस्याएं होती हैं।

कुछ महिलाएं सेक्सुअल इंटरकोर्स के बाद इंफेक्शन्स का शिकार भी हो जाती हैं। ऐसे में इनसे कैसे बचा जाए, इस बारे में एक्सपर्ट जानकारी दे रही हैं। एक्सपर्ट के दौरान महिलाओं को फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद इंफेक्शन्स से बचने और वेजाइना को हेल्दी रखने के लिए 3 काम जरूर करने चाहिए। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

इंटरकोर्स के बाद जरूर पास करें यूरिन

urine pass after sexual relation

सेक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान कई बार महिलाओं के वेजाइना में बैक्टीरिया चले जाते हैं। ऐसे में अगर वेजाइनल ट्रैक्ट में कोई बैक्टीरिया पहुंच गया है, तो यूरिन पास करने से काफी हद तक पॉसिबल है कि वह बैक्टीरिया बाहर निकल जाए। इसके अलावा STI और UTI दोनों से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करना जरूरी है।

अच्छी मात्रा में पानी पिएं

सेक्सुअल रिलेशन के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं। हाइड्रेशन. सेक्सुअल रिलेशन बनाने से पहले और उसके बाद भी बहुत जरूरी है। इससे थकान भी कम होगी और शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।

वेजाइना को अच्छे से साफ करें

clean vagina properly after intercourse

फिजिकल रिलेशन के बाद महिलाएं वेजाइना (वेजाइना को कैसे करें साफ) को इंटिमेट वाइप से अच्छे से साफ करें। वेजाइनल ओपनिंग से शुरुआत करके टिश्यू को पीछे की तरफ ले जाएं और पूरे हिस्से को अच्छे से साफ करें। इससे इंफेक्शन से बचाव होने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- क्या फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद वेजाइना से ब्लीडिंग होना नॉर्मल है?

सेक्सुअल हाइजीन से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखना महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह भी पढ़ें- आपकी सेक्स लाइफ खराब कर सकती है इन विटामिन्स की कमी

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP