उम्र के साथ बढ़ रहा है जोड़ों का दर्द, इन टिप्स की लें मदद

बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों का दर्द एक बेहद आम समस्या है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको कुछ खास टिप्स की मदद लेनी चाहिए।

 
osteoarthritis in old age treatment

उम्र बढ़ने के साथ ज्यादातर लोगों को जोड़ों के दर्द की परेशानी से दो-चार होना पड़ता है। जोड़ों के दर्द की वजह से चलने-फिरने में मुश्किल होती है, जिससे रोजमर्रा के कामों पर असर पड़ता है। कई बार तो यह दर्द इतना परेशान करता है कि लोगों के लिए बिस्तर से उतरकर चल-फिर पाना भी एक बड़ा काम हो जाता है। अक्सर मौसम बदलने पर यह दर्द परेशान करता है तो वहीं कभी-कभी कुछ हेल्थ कंडीशन्स की वजह से भी ऐसा होता है। एक वक्त तक यह समस्या सिर्फ बुजुर्गों को परेशान करती थी लेकिन आजकल युवा लोग भी इससे परेशान हैं।

कई बार 30-40 तक उम्र तक पहुंचते-पहुंचते जोड़ो का दर्द लोगों को परेशान करने लगता है। इसके लिए डॉक्टर की सलाह तो लेनी ही चाहिए, लेकिन कुछ आसान टिप्स की मदद से भी आप जोड़ों के दर्द में आराम पा सकती हैं। इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा बता रही हैं।

वजन कंट्रोल में रखना

joint pain in  year old woman

उम्र बढ़ने के साथ कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। जोड़ों के दर्द की वजह वजन का बढ़ा हुआ होना भी हो सकता है। जब वजन अधिक होता है, तो उठने-बैठने और चलने-फिरने में घुटने पर ज्यादा दवाब पड़ता है। ऐसे में जो़ड़ो का दर्द बढ़ सकता है। इसलिए बढ़ती उम्र के साथ वजन पर ध्यान दें।

सही मात्रा में पानी पिएं

पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। उम्र बढ़ने के साथ प्यास लगना कम हो सकता है या कई बार प्यास की तरफ ध्यान नहीं जाता है। ऐसे में शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं। ये भी दर्द की वजह बनते हैं। अर्थराइटिस की समस्या का यह भी एक कारण हो सकता है।

यह भी पढ़ें- शरीर को करना है डिटॉक्स तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स

अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स को जरूर शामिल करें। ये अर्थराइटिस के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। फ्लैक्स सीड्स,चिया सीड्स और ऑलिव ऑयल, इन चीजों में ओमेगा-3 फैटी एसि़ड्स अधिक पाए जाते हैं। इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे जोड़ों की अकड़न भी कम होती है।

एक्सरसाइज करना

how to keep joints healthy as you age

ज्वॉइंट पेन को कम करने के लिए या होने से रोकने के लिए, एक्सरसाइज(बॉडी को स्लिम करने के लिए एक्सरसाइज) करना जरूरी है। एक्सरसाइज से शरीर में एक्विवनेस बनी रहती है। ज्यादातर लोग उम्र बढ़ने के साथ एक्टिव रहना कम कर देते हैं, जो कि गलत है। जोड़ों के दर्द को काबू में रखने के लिए या फिर ज्वॉइंट्स की हेल्थ को सही रखने के लिए, आपको एक्सरसाइज करना चाहिए। एक्सरसाइज का चुनाव उम्र और स्टेमिना के आधार पर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-35 की उम्र के बाद भी फिट रहना है तो ये 5 हेल्‍थ चेकअप रेगुलर कराएं

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP