herzindagi
carambola benefit ain

कमरख है बड़े काम का, एक बार आजमाकर तो देखिए

कैरेम्बोला त्वचा की बीमारी से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक और वेट लॉस से लेकर हेल्दी स्किन कई तरह से उपयोगी है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-20, 00:47 IST

कैरेम्बोला यानी कमरख आप बचपन से बड़े चाव से खाती रही हैं। हरे-पीले रंग वाला यह फल खट्टे और मीठे दोनों स्वाद में मिलता है और इसकी चटनी, अचार आदि बनाए जाते हैं। भारत के साथ-साथ यह बंगलादेश, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देशों में भी पाया जाता हैं। इसके अलावा पेरू, कोलम्बिया, त्रिनिदाद, इक्वेटर, गुयाना, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी इसका उत्पादन किया जाता है। क्या आप जानती हैं कि स्टार की आकृति वाले इस फल के हेल्थ बेनिफिट्स भी अच्छे-खासे हैं। विटामिन सी से भरपूर इस फल में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में-

एक्जिमा के इलाज में फायदेमंद

यह फल शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने का काम करता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो एक्जिमा ठीक करने में सहायक हैं। साथ ही यह फल माइक्रोबियल बेसिलस सेरस और ई कोली जैसे बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है।

वेट लॉस में फायदेमंद

weightloss bene fefitin

अगर आप नियमित रूप से कैरेम्बोला खा रही हैं तो आपका वजन बहुत हद तक नियंत्रित रह सकता है। इसे लेने से आपका कैलोरी इनटेक कम और फाइबर इनटेक बढ़ता है। इससे आपके शरीर पर अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं होती।

Read more : महिलाएं अदरक खाएंगी तो दर्द और पेट की सारी प्रॉब्‍लम्‍स को भूल जाएंगी

दिल की बीमारी से रखे सुरक्षित

इस फल में फॉलिक एसिड अच्छी क्वांटिटी में होता है। इससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक से सुरक्षा मिलती है। इसमें पाए जाने वाले रिबोल्फेविन, नायसिन और थायमीन जैसे तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

carambola benefit in

आंखों में सूजन से मिलती है राहत

इस फल के जरिए आंखों की सूजन कम करने में भी मदद मिलती है यानी अगर आप नियमित रूप से कमरख खाएं तो आपकी आंखें दिखेंगी खूबसूरत।

मिनरल का भंडार

कैरेम्बोला में मिनरल्स के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे कि पोटेशियम, फॉसफोरस, जिंक और आयरन जैसे तत्व होते हैं। पोटेशियम बॉडी फ्लइड्स और सेल्स के लिए महत्वपूर्ण है और यह दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने का काम करता है। कैरेम्बोला के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। साथ ही यह कब्ज की समस्या में भी आराम देता है। 

त्वचा रहेगी चमकदार

अगर आपकी त्वचा की चमक फीकी सी पड़ती दिखाई दे रही है तो ग्लो वापस लाने के लिए आप कैरेम्बोला का सेवन कर सकती हैं। इसमें जस्ता, खनिज और कई विटामिनों का भंडार है, जो त्वचा की चमक बनाए रखते हैं। 

 

कील-मुंहासों से मिलती है राहत

कैरेम्बोला का इस्तेमाल चेहरे के कील-मुंहासे दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। दरअसल यह त्वचा में तेल बनने की प्रक्रिया को धीमा करता है, जिससे चेहरे पर अत्यधिक तेल नजर नहीं आता। इससे कील-मुंहासे अपने आप कम होने शुरू हो जाते हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।