तैमूर अली खान के फैंस भी उनकी मम्मी करीना कपूर खान और पापा सैफ अली खान की तरह बहुत सारे हैं। तैमूर कहां जाते हैं क्या करते हैं इस बारे में उनका हर फैन जानना चाहता है। तैमूर जब अपनी नैनी के साथ प्ले स्कूल से पढ़कर बाहर आए तो मीडिया के कैमरा में कैप्चर हो गए। ये देखिये नवाब सैफ की तरह उनके सबसे छोटे नवाब भी कम स्टाइलिश नहीं है। उन्हें स्कूल में जाना पसंद है। वैसे आपको ये भी बता दें कि तैमूर अली खान उसी प्ले स्कूल में जाते हैं जिस प्ले स्कूल में तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य भी जाता है। दिन में सबसे पहले प्ले स्कूल में वक्त बिताने के बाद जब तैमूर अपने घर लौट रहे थे तब उनके ये पिक्चर क्लिक किए गए।
Image Courtesy: HerZindagi
बॉलीवुड की खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस्स में से एक करीना कपूर खान के चाहने वालों की लिस्ट जहां लंबी-चौड़ी है, वहीं दूसरी तरफ तैमूर के फैंस भी कुछ कम नहीं है। दोनों जब एक साथ नजर आते हैं तो समझ में ही नहीं आता है कि तैमूर को देखें या फिर करीना को।
करीना कपूर खान के बेटे तैमूर जब भी घर से बाहर निकलते हैं उनकी फोटो वायरल हो जाती हैं। कभी तैमूर अपनी मां की गोद में नजर आते हैं तो कभी पिता सैफ के साथ खेलते हुए दिखाई देते हैं।
हाल ही में करीना अपने बेटे तैमूर अली खान को लेकर मुंबई के महबूब स्टूडियो गई हुईं थीं जहां कई सारे मीडिया फोटोग्राफर्स उन्हें क्लिक करने के लिए मौजूद थे। उस समय करीना और तैमूर को सामने देख उनके कई लम्हें कैमरे में कैद किए जाने लगें।
Read more: करीना को अपनी बेगम बनाने के लिए सैफ ने इस शहर में किया था उन्हें प्रपोज
यह बात तो सभी जानते हैं कि तैमूर भी अब मीडिया फोटोग्राफर्स के आदि हो चुके हैं। वो जहां जाते हैं मीडिया उनकी एक झलक कैप्चर करने को तैयार रहती है इसलिए जब महबूब स्टूडियो में मीडिया उनकी तस्वीर खींचने लगी तब वो इसे काफी एन्जॉय कर रहे थे और फोटोज खिंचवा रहे थे।
Read more: पद्म भूषण विजेता क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी हैं स्टाइल क्वीन
मीडिया में आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें करीना तैमूर को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में कास्ट करवाना चाहती हैं जिसके ऑडिशन के लिए वो उन्हें महबूब स्टूडियो ले गईं थीं।
क्यूट तैमूर फिल्हाल प्ले स्कूल में हैं और सैफ और करीना के साथ अक्सर आउटिंग्स पर नजर आते हैं। जब भी तैमूर को कैमरे में कैद किया जाता है तो ज्यादातर करीना उन फोटो में होती हैं, उन फोटो को देख समझ ही नहीं आता है कि करीना के स्टाइल को देखा जाएं या फिर तैमूर की क्यूटनेस को देखा जाएं।
करीना की ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने बताया कि करीना ने 15 महीने में 16 किलो वजन कम कर लिया है, ऐसे में उनके फैंस का करीना से नजर हटा पाना थोड़ा मुश्किल होता है। एक तो करीना पहले से ही काफी स्टाइलिश थीं लेकिन इन दिनों परफेक्ट फीगर बनाने के बाद उनके फैंस उनसे नजर हटाना नहीं चाहते हैं। ऐसे में जब करीना और तैमूर एक साथ कैमरे में कैद होते हैं तो समझ नहीं आता है कि करीना को देखें या फिर तैमूर को।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।