क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी की किस्मत बनकर उनकी ज़िंदगी में आने वाली उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी साय की तरह अपने पति के साथ रहती हैं। 2 अप्रैल को जब लेफ़्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान यानी पद्म भूषण से नवाज़ा गया तब उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी उनके साथ थी। साक्षी धोनी स्टाइल क्वीन बनती जा रही हैं इस बात में कोई दो राय नहीं हैं। सोशल मीडिया में उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं। अपने पति के साथ साक्षी धोनी जब पद्म भूषण सम्मान लेने साथ में पहुंची तो उन्होंने इस खास मौके पर पीले रंग की हैंडलूम साड़ी पहन रखी थी।
साक्षी धोनी और महेन्द्र सिंह धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। उसके बाद साक्षी अपने पति का हर मैच देखने स्टेडियम में मौजूद होती थी। साक्षी धोनी का कूल लुक हमेशा ही क्रिकेटर धोनी के फैंस को पसंद आता है। देश के इतने बड़े आइकन की पत्न साक्षी हमेशा ही कूल और डिसेंट फैशन स्टाइल कैरी करती हैं।
Image Courtesy: sakshisingh_r/Instagram
ऐसे कई मौके देखने को मिले जब साक्षी धोनी का बेस्ट ट्रेडिशनल अवतार दिखा। साड़ी से लेकर लहंगा, सूट हर तरह के कपड़ों में साक्षी धोनी बहुत ही खूबसूरत नज़र आती हैं। हर तरह के फैशन को कैरी करने साक्षी धोनी को बाखूबी आता है। राष्ट्रपति भवन में इंडियन हैंडलूम साड़ी वाला लुक भी साक्षी धोनी पर काफी जच रहा था। अपने दोस्तों और फैमिली की शादी या ट्रेडिशनल फंक्शन पर साक्षी हर बार ट्रेडिशनल अवतार में ही दिखती हैं।
Read more: देश के इन डिज़ाइनर्स ने पेश किया साड़ी का नया लुक
Image Courtesy: sakshisingh_r/Instagram
इंडियन क्रिकेट के सुपरस्टार महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी जब अपने घर पर रहती हैं तो उन्हें हर आम लड़की की तरह ढीले ढाले कपड़े पहनकर आराम करने में भी मज़ा आता है। साक्षी धोनी जिस तरह से अपनी स्टाइल डीवा वाली पिक्चर्स को सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं उसी तरह से वो अपने बिना मेकअप वाले घरेलू लुक को भी पोस्ट करने से पीछे नहीं हटती।
Read more: आज ही सुधारिये अपने beauty blunders और पाइये एक stunning look
Image Courtesy: sakshisingh_r/Instagram
साक्षी धोनी ग्लैमर्स स्टार वाइफ हैं ये बात महेन्द्र सिंह धोनी के हर फैन का कहना है। अपने पति के फैंस और अपने फैंस को भी साक्षी धोनी कभी निराश नहीं करती। साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमर्स ड्रेस में भी कई पिक्चर्स पोस्ट करती हैं। साक्षी धोनी को कैमरा के सामने पोज़ करना और बॉलीवुड हीरोइन्स की तरह सेल्फी लेना बहुत ही पसंद है।
Image Courtesy: sakshisingh_r/Instagram
क्रिकेटर धोनी की पत्नी को अच्छे ग्लैमर्स कपड़े और मेकअप करने का काफी शौक है। साक्षी सिंह धोनी जिस भी पार्टी में जाएं अच्छे से तैयार होकर जाना ही पसंद करती हैं। इतना ही नहीं साक्षी को अच्छे कपड़े पहनना मेकअप करना और पार्टी में फोटो क्लिक करवाने का भी शौक है। लाउड लिपस्टिक लगाकर पाउट के साथ सेल्फी क्लिक करना भी साक्षी धोनी को काफी पसंद है।
साक्षी धोनी को अपने पति के साथ कई बार आप इस तस्वीर की तरह क्रेज़ी मुमेंट्स में भी देख सकते हैं। वो जि़ंदगी को कितना इन्जॉय करके स्टाइल के साथ जीना पसंद करती हैं ये उनकी तस्वीरों में देखकर आप समझ सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।