इन आसान टिप्स की मदद से पीरियड्स नहीं डाल पाएंगे आपकी होली के रंग में भंग

अगर आपको भी होली खेलना बहुत पसंद है लेकिन पीरियड की डेट आ जाने की वजह से आप होली खेलने से हिचकिचा रही हैं, तो ये टिप्स खास आपके लिए हैं। 

how to play holi in periods

होली में रंग खेलना लगभग सभी को पसंद होता है। अक्सर हम पूरे साल इंतजार करते हैं कि होली में जी भर के रंग खेलेंगे। लेकिन होली के दिन ही पीरियड्स आ जाएं, तो आपकी होली खराब हो सकती है। पीरियड में होली ना खेलना बेशक आपकी पर्सनल चॉइस है। लेकिन अगर आप पीरियड में होली खेलना चाहती हैं और कैसे कम्फर्टेबल होकर इस दौरान होली खेलें, ये सोचकर परेशान हैं?

तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास टिप्स, जिनकी मदद से आप पीरियड के दिन भी आसानी से होली खेल सकती हैं।

समझदारी से करें कपड़ों का चुनाव

playing holi in periods

होली खेलते वक्त यूं भी आरामदायक और ढीले-ढाले कपड़े पहनने चाहिए। खासतौर पर अगर आप पीरियड्स के दिनों में होली खेल रही हैं तो इस सब के साथ कपड़ो के रंग का भी खास ख्याल रखें। हल्के रंग के कपड़े ना पहनें। अगर आप हल्के रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपको हर वक्त कपड़ों में दाग लगने की चिंता रहेगी। इसलिए डार्क कलर के कपड़े पहनें।

सेफ्टी के लिए चुनें सही विकल्प

पीरियड्स के दौरान होली खेलते वक्त आपको लीकेज या दाग लगने की टेंशन नहीं होनी चाहिए। सेफ्टी के लिए टैम्पून, पैड्स या फिर पीरियड पैंटीज जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। आप जिसमें सहज हों और जो विकल्प आपने पहले भी ट्राई किया हो वही इस्तेमाल करें। किसी के कहने पर अचानक से कुछ नया ट्राई ना करें।

खाने-पीने का भी रखें ख्याल

eat snacks

पीरियड के दिनों में मूड का चिड़चिड़ा होना, एनर्जी लेवल का कम होना, ये सारी दिक्कतें आम होती हैं। इसलिए जरूरी है कि होली खेलते वक्त खुद को हाइड्रेट रखें और बीच-बीच में कुछ ना कुछ हल्का-फुल्का खाती रहें।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान मंदिर और किचन में प्रवेश की क्यों होती है मनाही, जानें क्या कहता है शास्त्र

शॉर्ट ब्रेक लें

होली खेलते वक्त अगर आपको बीच में थकान या कमजोरी महसूस हो तो कुछ देर के लिए आराम से बैठ जाएं। खुद को रीचार्ज करें।

हाइजीन का रखें खास ख्याल

tips to remember while playing holi during periods

पीरियड्स के दौरान होली में रंग खेलते वक्त साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। पीरियड के वक्त में इंफेक्शन जल्दी लगने की संभावना रहती है। ऐसे में अपने हाथों को बार-बार धोती रहें और चेहरे पर कम से कम हाथ लगाएं।

इसे ज़रूर पढ़ें- महिलाओं को होते हैं पीरियड्स फिर भी क्यों कहा जाता है Menstruation? दिलचस्प है इसके पीछे का कारण

एक छोटा बैग अपने साथ रखें

पीरियड्स के दौरान अगर आप होली खेल रही हैं तो जरूरी है कि आप अपने पास एक छोटा सा बैग रखें। जिसमें पैड्स, टिश्यूज, वेट टिश्यूज, पेन किलर्स और हो सके तो पानी की एक बॉटल रखें।

इन छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो करके आप पीरियड्स के दौरान भी होली में जमकर रंग खेलने का मजा ले सकती हैं।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे जरूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

Recommended Video

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP