herzindagi
How does menstruation word came into light

महिलाओं को होते हैं पीरियड्स फिर भी क्यों कहा जाता है Menstruation? दिलचस्प है इसके पीछे का कारण

पीरियड्स महिलाओं के लिए काफी दर्दभरा अनुभव हो सकता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ये पीरियड्स महिलाओं को होते हैं तो फिर उन्हें 'Men'struation क्यों कहा जाता है?
Editorial
Updated:- 2023-02-15, 11:45 IST

मेंस्ट्रुएशन को लेकर गाहे-बगाहे किसी ना किसी तरह की बात चलती ही रहती है। किसी भी लड़की को होने वाले पीरियड्स बहुत ही दर्दभरे हो सकते हैं, ब्लोटिंग, पीरियड क्रैम्प्स, कमर में दर्द आदि बहुत कुछ होता है। पीरियड्स के दौरान हाइजीन को लेकर भी बहुत बात की जाती है और यकीन मानिए महीने के उन दिनों में लगभग हर लड़की ये सोचती होगी कि काश ये तकलीफ खत्म हो जाए। इसे लेकर कितनी तकलीफ होती है ये एक लड़की ही जानती है।

पर क्या आपने कभी ये सोचने की कोशिश की है कि ये तकलीफ होती किसी लड़की या महिला को है, लेकिन फिर भी इस शब्द के आगे Men लगा हुआ है। मेंस्ट्रुएशन या फिर मेंस्ट्रुअल साइकिल जैसा शब्द आखिर प्रचलन में कैसे आया और इस शब्द का आखिर मतलब क्या है?

आज हम आपको इस शब्द के पीछे की कहानी बताने की कोशिश करते हैं और ये समझाते हैं कि आखिर मेंस्ट्रुएशन शब्द आया कहां से।

कहां से आया मेंस्ट्रुएशन शब्द?

इस शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई थी और इसका मतलब क्या है इसके पीछे हमें भाषा की कुछ जानकारी लेनी होगी। ये अंग्रेजी का शब्द है और अंग्रेजी भाषा के अधिकतर शब्द लैटिन से आए हैं। लैटिन पहले अमेरिका महाद्वीप में काफी इस्तेमाल होती थी, लेकिन अब ये कम हो गई है।

meaning of menstruation

इसे जरूर पढ़ें- पीरियड्स के दौरान कभी न करें ये काम

मेंस्ट्रुएशन शब्द असल में लैटिन के मेंसिस से निकला है। लैटिन में Menses का मतलब होता है महीना। इसके साथ ही इसमें ग्रीक शब्द Mene का भी समागम हुआ है जिसका मतलब है मून या चांद।

इसलिए यहाम मेंस्ट्रुएशन शब्द में Men यानी पुरुष का नहीं बल्कि मेनसिस यानी चांद से जुड़ा हुआ है।(पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए)

आखिर क्यों चांद और महीने से जोड़ा गया ये शब्द?

इस शब्द को चांद और महीने से इसलिए जोड़ा गया क्योंकि पुराने जमाने में इसे चांद से ही जोड़कर देखा जाता था क्योंकि मून साइकल 29 दिनों की होती है। इसलिए चांद और महीने के शब्द को पीरियड्स से जोड़ा गया।

मेंस्ट्रुएशन को और क्या कहा जाता है?

मेंस्ट्रुएशन को लेकर बहुत सारे शब्द हैं जैसे ब्लीडिंग, डिस्चार्ज, मेंसेज, मंथलीज, मेंस्ट्रुअल साइकिल, पीएमएस आदि।

menstruation and meaning

इसे जरूर पढ़ें- अपने पीरियड्स को ट्रैक करने से मिलते हैं ये फायदे

आखिर क्यों मेंस्ट्रुअल साइकिल को कहा जाता है पीरियड्स?

अब मेंस्ट्रुअल साइकिल को लेकर बात हो गई है तो ये बात भी कर लेते हैं कि भला मेंस्ट्रुअल साइकिल को पीरियड्स क्यों कहा जाता है।(पीरियड्स के दौरान मंदिर क्यों नहीं जाती महिलाएं)

इसके पीछे भी ग्रीक और लैटिन टर्मिनोलॉजी है। पीरियड शब्द दो ग्रीक शब्दों से लेकर बना है 'पेरी' और 'होडोस' (periodos) जिसका मतलब है आसपास और रास्ते में। इसके बाद ये दोनों शब्द लैटिन भाषा में periodus बनकर सामने आए जिसका मतलब है रिकरिंग साइकिल यानी ऐसी चीज जो बार-बार होती है। इसके बाद इसे अंग्रेजी टर्म पीरियड में लिया गया। हालांकि, पीरियड भी एक समय सीमा को निर्धारित करता था और धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल मेंस्ट्रुएशन के लिए होने लगा।

अधिकतर पीरियड्स को लेकर ये टर्म्स ही इस्तेमाल होती है और हिंदी में इसे मासिक धर्म कहा जाता है। हालांकि, इसके बारे में यहां बात करने से भी लोग कतराते हैं, लेकिन फिर भी इसके बारे में जानकारी लेना भी सही है।

क्या आपको इसके बारे में पता था? ऐसी और कौन सी टर्म के बारे में आप जानना चाहती हैं वो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।