क्या आपको रात को नींद आने में मुश्किल होती है?
क्या दिनभर काम करने और थकने के बाद भी जब आप बिस्तर पर लेटती हैं, तो पूरी रात करवट बदलने में निकल जाती है?
क्या नींद पूरी न होने के कारण आप अगले दिन थकान और चिड़चिड़ापन महसूस करती हैं?
अगर ऐसा है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। नींद न आने के पीछे शरीर में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी, स्ट्रेस और खान-पान की गलत आदतों समेत कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आपको अक्सर नींद नहीं आती है, तो आप इस देसी नुस्खे को आजमा सकती हैं। पैर के तलवों पर देसी घी की मालिश करने से नींद आने में मदद मिल सकती है। इसके क्या फायदे हैं और इसे लगाने का सही तरीका क्या है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं। एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि अगर आपको रोज रात को नींद आने में मुश्किल होती है, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
नींद न आने पर पैर के तलवों पर करें घी की मालिश
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको नींद नहीं आ रही है, तो पैरों के तलवों पर घी की मालिश करने से आपको आराम मिल सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नींद अच्छी आती है।
- अगर आप स्ट्रेस में हैं, तो इससे दिमाग शांत होता है, मेंटल हेल्थ दुरुस्त होती है और नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है, जिससे नींद अच्छी और जल्दी आती है।
- इससे नींद अच्छी और गहरी आती है। साथ ही, अगर आप सोते वक्त खर्राटे लेते हैं, तो यह दिक्कत भी दूर होती है।
- नींद न आने की एक वजह अपच और पेट की गड़बड़ी भी हो सकती है। सोते वक्त तलवों पर घी की मालिश करने से, डाइजेशन दुरुस्त होता है और पेट आसानी से साफ होता है।
यह भी पढ़ें- Sound Sleep: नींद आने में होती है मुश्किल? सोने से पहले पिएं यह चाय
पैरों के तलवों पर कैसे करें घी से मालिश?
- सबसे पहले अपने पैरों को अच्छे से धो लें।
- इसके बाद इन्हें तौलिये की मदद से सुखा लें।
- अब एक कटोरी में थोड़ा सा शुद्ध देसी घी लें।
- इसे अपनी उंगलियों से एक तलवे पर तब तक लगाएं जब तक तलवा गर्म न हो जाए।
- अब इसे दूसरे तलवे पर भी लगाएं।
- आपको अच्छी नींद आएगी।
यह भी पढ़ें- इन विटामिन और मिनरल की कमी बन सकती हैं नींद न आने की वजह
सेहतमंद रहने के लिए, पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है। अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है, तो आप इस देसी नुस्खे को आजमा सकती हैं। वहीं, अगर आप लंबे वक्त से तनाव में हैं या नींद नहीं आ रही है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों