शेविंग के बाद पैरों में हो गए हैं रेजर बंप्स? इन उपायों से पाएं राहत

शेविंग के दौरान अगर आपके भी हाथ या पैरों पर रेजर बंप्स हो जाते हैं तो आप इन उपायों की मदद से राहत पा सकते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-08-03, 16:47 IST
treatments for razor bumps

शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए अक्सर महिलाएं या तो वैक्स करवाती हैं या फिर रेजर की मदद से घर पर ही बालों को हटाती हैं, हालांकि कई बार रेजर से स्किन पर बंप्स भी हो जाता है। इसमें सूजन और जलन होने लगती है। अगर आपको भी कभी इस स्थिति से गुजरना पड़े तो आप इन उपायों की मदद से राहत पा सकती हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर संजीव कुमार सिंह जानकारी दे रहे हैं।

रेजर बंप्स में आराम देते हैं ये उपाय

WOMEN WITH RAZOR BUMPS

  • बंप्स पर आप एलोवेरा जेल अप्लाई कर सकते हैं,इसमें एंटीबैक्टीरियल और कूलिंग कुण होते हैं जो त्वचा की लालिमा और जलन को दूर करते हैं। इंफेक्शन होने का खतरा कम करते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन से भी राहत दिलाते हैं।
  • बंप्स में सूजन और दर्द हो रहा है तो आप कुछ मिनटों के लिए प्रभावित क्षेत्र पर गर्म कपड़ा से सेक लगा सकते हैं।
  • रेजर बंप्स पर आप टी ट्री ऑयल लगा सकते हैं। यह एक नेचुरल एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक एजेंट है,इससे त्वचा की जलन और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। दिन भर में कम से कम 2 से 4 बार ऑयल अप्लाई करें।

यह भी पढ़ें-अगस्त की शुरुआत से ही फॉलो कीजिए ये टिप्स, एक महीने में सेहत में महसूस होगा बदलाव

Leg shave

  • जब कभी भी रेजर बंप्स हो जाए तो टाइट फिटिंग कपड़े न पहे, ऐसे कपड़े पहने तो कॉटन फैब्रिक के हों और आपकी स्किन सांस ले पाए इससे त्वचा को आराम मिलेगा।
  • प्रभावित जगह पर आप नारियल तेल लगा सकते हैं, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को सुकून पहुंचाते हैं और बंप्स में आराम देते हैं। जल्दी राहत पाने के लिए दिन में 2 से 3 बार तेल जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें-ब्रेस्टफीडिंग के दौरान लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव, नहीं होगा कैंसर का जोखिम

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP