काले-काले रसीले जामुन भला किसे अच्छे नहीं लगते?
कुछ महिलाएं इसे स्वाद के लिए खाती हैं तो कुछ अपनी हेल्थ को अच्छा रखने के लिए।
जी हां इस दिनों बाजार में जामुनों की जमकर बहार आई है। जामुन स्वाद में खट्टा-मीठा होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे खाने से कई तरह के रोग जड़ से खत्म हो जाते है क्योंकि यह हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। मामूली से नजर आने वाला ये फल, पानी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन ए, बी, सी, गैलिए एसिड भरपूर मात्रा में होता है। डायबिटीज में तो जामुन अमृत का काम करता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आप जामुन के साथ इन 3 चीजों का सेवन करती है तो यह आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान करने लगेगा। जिसके चलते आप बीमार हो सकती है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगें जिसका सेवन जामुन के साथ बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
Read more: महिलाओं के लिए वरदान है जामुन, इन 3 फायदों को जानने के बाद गर्मियों में मिस ना करें ये फ्रूट खाना
जामुन खाना सेहत के लिए अच्छा होता है इसलिए आपको जामुन जरूर खाना चाहिए। लेकिन इसे खाने का सही तरीका भी आपको मालूम होना चाहिए। जी हां जामुन खाने के बाद आपको कभी भी दूध नहीं पीना चाहिए। जब आप ऐसा करती हैं तो दूध अग्नाशय में जामुन के साथ मिलकर एक जहरीली गैस का निर्माण करता है, जिससे आपको गैस और पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको दूध पीना भी हैं तो कम से कम दो घंटे का फर्क होना बेहद जरूरी है।
जामुन खाया और लगी पराठे के साथ अचार खाने।
लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी ये आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जी हां जामुन खाने के बाद आपको कभी भी किसी भी तरह के अचार को खाने से बचना चाहिए क्योंकि अचार खट्टा होता है जो जामुन के साथ खाने से आपके शरीर में जहर बनाने का काम कर सकता है! ऐसा करने से आप बीमार हो सकती है। इसलिए भूल से भी जामुन और अचार का सेवन एक साथ ना करें।
जामुन खाने के बाद कभी भी हल्दी का सेवन ना करें। क्योंकि अगर आप इसका सेवन करते है तो यह आपके शरीर में रिएक्शन कर सकती है। जिसके चलते आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसके अलावा हल्दी जामुन के साथ क्रिया कर भारी मात्रा मे जलन वाले पदार्थ बनाती है जिससे आपको पेट मे जलन जैसी समस्या हो सकती है। इस कारण से जामुन खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक कुछ भी खाने से बचना चाहिए। आपको भरपुर शक्ति मिलती रहेगी।
अब तो आपको समझ में आ गया होगा कि जामुन खाने के साथ आपको किन चीजों को खाने से बचना हैं इसलिए आगे से जरूर बरतें सावधानी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।