आजकल कब्ज एक आम समस्या बन गई है, जो हर उम्र वालों को प्रभावित कर सकती है। अनियमित खान-पान, खराब जीवनशैली और फाइबर की कमी इसके मुख्य कारण हैं। कब्ज होने पर पेट में भारीपन, गैस, और मल त्याग में कठिनाई महसूस होती है, जिससे पूरा दिन असहज महसूस होता है।
अब बार-बार कॉन्स्टिपेशन की दवा लेना भी सही नहीं है। लंबे समय तक इन दवाओं का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है और पेट को इनकी आदत पड़ सकती है। ऐसे में प्राकृतिक उपायों की मदद लेना ज्यादा बेहतर है।
प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में कब्ज के लिए कई प्रभावी घरेलू उपचार बताए गए हैं, जिनका उपयोग सदियों से किया जा रहा है। हमने मैक्स हॉस्पिटल के सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट सीमा सिंह से कब्ज के घरेलू उपायों के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया मुनक्का, त्रिफला और घी कब्ज से राहत दिला सकते हैं। ये चीजें कैसे कब्ज से छुटकारा दिलाती हैं और इन्हें कैसे लेना चाहिए, आइए आपको बताएं।
घी सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह एक बेहतरीन प्राकृतिक रेचक भी है। आयुर्वेद में घी को आंतों के लिए लूब्रिकेंट के रूप में देखा जाता है। यह आंतों को चिकनाई देता है, जिससे मल त्याग में आसानी होती है।
इसे भी पढ़ें: कब्ज की छुट्टी कर सकती हैं ये 5 चीजें, आसानी से साफ होगा पेट
मुनक्का जिसे बड़ी किशमिश भी कहते हैं, कब्ज के लिए एक और प्रभावी घरेलू उपाय है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पॉटी को सॉफ्ट करता है। मुनक्का में सोर्बिटोल भी होता है, जो एक प्राकृतिक रेचक के रूप में कार्य करता है।
त्रिफला कब्ज के लिए सबसे प्रसिद्ध और प्रभावी आयुर्वेदिक औषधियों में से एक है। त्रिफला पाचन तंत्र को साफ करने, विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और बाउल मूवमेंट्स को सुधारने में मदद करता है।
अगर आपकी कब्ज की समस्या गंभीर है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। इन उपायों को आप भी आजमाएं और अपने अनुभव हमें बताएं। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।