herzindagi
home remedies for constipation easy

Google Year in Search 2023: कब्ज दूर करने के लिए 2023 में ये घरेलू नुस्खे किए गए सबसे ज्यादा सर्च, आप भी करें ट्राई

कब्ज को दूर करने में 2023 में कई घरेलू नुस्खों ने लोगों की मदद की। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए, डाइट में कुछ खास बदलावों के साथ कुछ घरेलू नुस्खे, योगा और एक्सरसाइज भी कारगर है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-11, 18:12 IST

कब्ज को दूर करने के लिए दवाईयों का सहारा नहीं लेना चाहिए बल्कि इसके लिए हेल्दी डाइट का चुनाव करना चाहिए। सोने-जागने का समय सही न होना, स्ट्रेस, नींद पूरी न होना समेत कई ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से कब्ज हो सकती है। कब्ज को दूर करने में कई घरेलू नुस्खे भी कारगर हैं। इन नुस्खों की मदद से आप आसानी से कब्ज से छुटकारा पा सकती हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए, डाइट में कुछ खास बदलावों के साथ कुछ घरेलू नुस्खे, योगा और एक्सरसाइज भी कारगर है। 2023 में कई घरेलू नुस्खों की मदद से लोगों ने कब्ज से राहत पाई। आप भी इन नुस्खों की मदद लेकर कब्ज को दूर कर सकते हैं।

कब्ज दूर करने के लिए पानी

drink more water for constipation

आपको शायद यकीन नहीं होगा लेकिन कब्ज की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी है। जो लोग सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, अक्सर उन्हें कब्ज हो जाती है। जब आप सही मात्रा में पानी नहीं पीती हैं, तो शरीर में डिहाइड्रेशन होने लगता है। इसकी वजह से बड़ी आंत आप जो भी खाते हैं, उसमें से पानी अब्जॉर्ब करने लगती है, इससे खाना टाइट हो जाता है और मल आसानी से शरीर से बाहर नहीं निकलता है। इसलिए, सही मात्रा में पानी पिएं। गुनगुना पानी कब्ज को दूर करने के लिए रामबाण है। अगर आप सुबह उठकर मलासन में बैठकर पानी पीती हैं, तो इससे कब्ज दूर होगा।

प्रोबायोटिक्स फूड्स खाएं

curd for constipation

डाइजेशन को सही रखने, कब्ज को दूर रखने और पेट से जुड़ी सभी परेशानियों से बचाव को लिए गट हेल्थ का सही होना सबसे जरूरी है। गट हेल्थ खराब होने पर ही पेट से जुड़ी दिक्कतें होना शुरू होती हैं। गट हेल्थ को सही रखने में प्रोबायोटिक्स फूड्स की अहम भूमिका है। प्रोबायोटिक्स वे अच्छे बैक्टीरिया हैं, जो गट के लिए अच्छे होते हैं, गट हेल्थ को सुधारते हैं और खाना पचाने में मदद करते हैं। फर्मेंट खाने-पीने की चीजों में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। दही, इडली, डोसा समेत कई ऐसे फर्मेंटेड फूड्स हैं, जो कब्ज को दूर करने में मदद कर सकते हैं

फाइबर रिच फूड्स खाएं

जिन लोगों का पेट सही से साफ नहीं होता है, उनका स्वास्थ्य अक्सर खराब रहता है। खाने का सही से पचना और सुबह पेट सही से साफ होना बहुत जरूरी है। शरीर में फाइबर की कमी, कब्ज का कारण हो सकती है। ओट्स, ब्रोकली, चिया सीड्स, सेब, मसूर की दाल समेत कई ऐसी चीजें हैं, जो कब्ज को दूर कर सकती हैं। खासकर, शकरकंद पेट साफ करने में बहुत मदद करता है। 2023 में फाइबर रिच चीजों को खाकर काफी लोगों ने कब्ज से छुटकारा पाया।

सूखे आलूबुखारे की लें मदद

prunes for constipation

सूखा आलूबुखारा कब्ज के लिए रामबाण है। देसी आलूबुखारा, जिसे प्रून्स भी कहा जाता है, कब्ज को दूर करने के लिए बहुत अच्छा होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और नेचुरल लैक्सेटिव के तौर पर काम करता है। इसे अगर आप रोज खाएंगी या फिर इसमें दूध और ओट्स मिलाकर इसकी ड्रिंक बनाकर पिएंगी, तो इससे कब्ज दूर होती है।

यह भी पढ़ें- पुरानी से पुरानी कब्ज होगी दूर, गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज

पानी या दूध में घी मिलाकर पिएं

इस घरेलू नुस्खे की मदद से भी कई लोगों ने कब्ज से राहत पाई। 2023 में इसे काफी सर्च किया गया। घी नेचुरल लु्ब्रिकेंट होता है। इसमें ब्यूरेटिक एसिड भी पाया जाता है। इसे पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और यह मल को मुलायम बनाकर उसे आसानी से बाहर निकलने में मदद करता है। बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने से लेकर, शरीर में जमी गंदगी को साफ करने तक, यह एक अचूक नुस्खा है।

कब्ज दूर करने के लिए योगा और एक्सरसाइज

कब्ज को दूर करने में डाइट और घरेलू नुस्खे के साथ योग और एक्सरसाइज भी कारगर है। 2023 में कब्ज के लिए योगा और एक्सरसाइज को भी बहुत सर्च किया गया। आपको बता दें कि जो लोग दिनभर बैठे रहते हैं, फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर करते हैं, उन्हें कब्ज ज्यादा होती है। इसलिए, कब्ज को दूर करने के लिए एक्सरसाइज भी जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Constipation: कब्ज को दूर करने के लिए रोज करें यह 1 योगासन

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।