आजकल की भागदौड़ से भरी जिंदगी में डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं आम हैं। खान-पान की गलत आदतों, नींद पूरी न होना, स्ट्रेस और अनियमित जीवनशैली के चलते ये समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कब्ज, अपच, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं, आजकल ज्यादातर लोगों को परेशान कर रही हैं। सुबह पेट ठीक से साफ न होने के कारण न केवल हम दिनभर ठीक महसूस नहीं करते हैं बल्कि इसकी वजह से कई बीमारियां भी हो सकती हैं। कब्ज की परेशानी आम जरूर है लेकिन इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आपको सबसे पहले इसके पीछे के सही कारणों को जानना चाहिए। सही कारणों को जानकर ही आप कब्ज को दूर करने के सही तरीकों के बारे में समझ पाएंगे। कब्ज की समस्या के पीछे 5 मुख्य कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा जानकारी दे रही हैं।
अधिक नमक-मिर्च वाले खाने का सेवन
एक्सपर्ट की मानें को अधिक नमक वाले फूड्स का सेवन करने से भी आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। अगर आप खाने में अधिक मिर्च का सेवन करती हैं, तो इससे कब्ज हो सकता है। लाल मिर्च ज्यादा खाने से पेट में अल्सर की परेशानी भी हो सकती है। इससे पेट में गर्मी भी बढ़ सकती है। इसलिए डाइट में नमक और मिर्च की अधिक मात्रा को शामिल न करें।
पूरी नींद न लेना
नींद पूरी न होने की वजह से भी कब्ज हो सकता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। नींद पूरी न होने से पाचन (इनडाइजेशन के लिए टिप्स) कमजोर हो सकता है और इसकी वजह से गट हेल्थ भी खराब होती है। आंतों में गंदगी जम जाती है और पेट ठीक से साफ नहीं होता है।
एक जगह बैठे रहना
कब्ज की समस्या के पीछे यह एक मुख्य कारण है। अगर आप दिनभर एक ही जगह बैठी रहती हैं, आपके रूटीन में चलना-फिरना शामिल नहीं है तो यह कब्ज के पीछे का कारण हो सकता है। पेट ठीक से साफ होता रहे और गैस व ब्लोटिंग की समस्या न हो, इसके लिए आपको थोड़ी-थोड़ी देर में चलते फिरते रहना चाहिए।
तनाव
तनाव का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। पेट ठीक से साफ न होने के पीछे भी तनाव एक कारण हो सकता है। तनाव की वजह से हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है जिसका सीधा असर हमारे डाइजेशन पर पड़ता है और कब्ज की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Fatigue Causes: महसूस हो रही है ज्यादा थकान, तनाव हो सकता है इसकी वजह
पानी कम मात्रा में पीना
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए पानी सही मात्रा में पीना बहुत जरूरी है। पानी की कमी होने पर भी मल ठीक से शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है। खाने को पचाने के लिए शरीर में पानी सही मात्रा में होना चाहिए। डिहाइड्रेशन (क्या है साइलेंट डिहाइ़ड्रेशन?), पेट साफ न होने का एक बड़ा कारण है।
यह भी पढ़ें- कब्ज से तुरंत राहत पाने के लिए आजमाएं ये 3 थेरेपी
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों