महिलाओं की सेहत के लिए, पीरियड्स का सही होना बहुत जरूरी है। पीरियड फ्लो का बहुत कम आना या हैवी पीरियड्स होना, दोनों ही सही नहीं है। आपको पीरियड्स कितने दिन के लिए आते हैं, पीरियड कितने दिन के अंतराल पर आते हैं, फ्लो कैसा है और इन दिनों में कितना दर्द होता है, ये सारी चीजें महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी काफी जानकारी देती हैं। पीरियड ब्लड में कई बार महिलाओं को बहुत अधिक ब्लड क्लॉट्स आते हैं। ये क्लॉट्स असल में जेल की तरह होते हैं इनका साइज छोटा होता है। ये एक तरह के टिश्यूज होते हैं, जो पीरियड्स के वक्त यूट्रस से बाहर आते हैं। कभी-कभार इन ब्लड क्लॉट्स का आना सही है। लेकिन, अगर आपको पीरियड साइकिल के दौरान ज्यादातर ये ब्लड क्लॉट्स आते हैं, तो आपको इन पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल अधिक होने की वजह से होता है। डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों की मदद से इसे कम किया जा सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स में हैवी फ्लो की वजह से हर घंटे बदलना पड़ता है पैड? रोजाना पिएं यह चाय
फैट कम करने की कोशिश करें। फैट बढ़ने पर भी शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है और इसका असर पीरियड्स पर होता है।
कई परफ्यूम में सिथेंटिक केमिकल्स होते हैं। ये एंड्राकाइन को डिस्टर्ब करते हैं और हार्मोन्स इंबैलेंस होने लगते हैं।
7-8 घंटे की नींद लें। शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने के लिए, अच्छी नींद बहुत जरूरी है।
फाइबर से भरपूर डाइट लें। इससे बाउल मूवमेंट सही होता है और शरीर में मौजूद अतिरिक्त एस्ट्रोजन बाहर निकल जाता है।
गट को हेल्दी बनाने के लिए, डाइट में प्रोबायोटिक्स शामिल करें। इससे गट हेल्थ अच्छी बनी रहती है और एस्ट्रोजन मेटाबॉलिज्म भी सुधरता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान खून के थक्के क्यों आते हैं?
पीरियड्स ब्लड में अगर आपको बहुत अधिक क्लॉट्स आते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।