पीरियड्स में हैवी फ्लो की वजह से हर घंटे बदलना पड़ता है पैड? रोजाना पिएं यह चाय

पीरियड्स में हैवी फ्लो होना सही नहीं है। अगर आपको हैवी फ्लो की वजह से हर घंटे पैड बदलना पड़ता है, तो इस चाय को डाइट में शामिल करें। इससे मदद मिल सकती है।  
image

पीरियड फ्लो का सही होना, सेहत के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपको पीरियड फ्लो बहुत कम आता है या बहुत हैवी पीरियड्स होते हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हेल्दी पीरियड साइकिल 3-7 दिनों की होती है। इस बीच ब्लीडिंग का सही होना बहुत जरूरी है। हैवी पीरियड्स के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको पीरियड में फ्लो इतना आता है कि हर घंटे पैड बदलने की जरूरत पड़ती है, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। पीरियड फ्लो महिलाओं की सेहत के बारे में काफी कुछ बताता है। अगर आपको पीरियड में ब्लड बहुत अधिक आता है, तो एक्सपर्ट की बताई चाय आपकी मदद कर सकती हैं। हालांकि, अगर आपको यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। पीरियड फ्लो को मैनेज करने के लिए, डाइट में इस चाय को शामिल करें। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

हैवी पीरियड्स और क्रैम्प्स को कम करने में मदद कर सकती है यह चाय

heavy period home remedy

  • पीरियड के दिनों में हैवी फ्लो और क्रैम्प्स के पीछे शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का बढ़ा होना हो सकता है।
  • एस्ट्रोजन की मात्रा अधिक होने पर यह समस्या होती है। इसे मैनेज करने के लिए, एक्सपर्ट की बताई यह चाय मदद करेगी।
  • मेथी के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पासमेडिक गुण पाए जाते हैं। यह हैवी ब्लीडिंग को कम करने में कारगर है। इससे पीरियड क्रैम्प्स भी कम होते हैं।
  • हरी इलायची में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसकी वजह से यह मेंस्ट्रअल क्रैम्प्स को कम करने में मदद करती है।
  • केसर में बायोएक्टिव कंपाउड्स होते हैं। यह हार्मोन्स को बैलेंस करने और पीरियड्स से जुड़ी सभी दिक्कतों को दूर करने का काम करता है।
  • स्पियरमिंट टी, हार्मोन्स को बैलेंस करती है, क्रैम्प्स को कम करती है, हैवी ब्लीडिंग और ब्लड क्लॉट्स को भी कम करती है।

यह भी पढ़ें-शरीर में गर्मी बढ़ने पर हो सकते हैं हैवी पीरियड्स, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

हैवी फ्लो को मैनेज करने के लिए पिएं यह चाय

tea for migrane

सामग्री

  • स्पियरमिंट टी- 1 टीस्पून
  • मेथी के बीज- चौथाई टीस्पून
  • केसर- 2-3 धागे
  • हरी इलायची- 1-2

विधि

  • सभी चीजों को पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबालें।
  • इसे छान लें।
  • इसे सुबह या शाम के वक्त पिएं।

यह भी पढ़ें- 35 की उम्र के बाद कम हो गया है पीरियड फ्लो? रोज पिएं यह खास ड्रिंक

पीरियड्स में हैवी फ्लो को कम करने में यह चाय आपकी मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP