अगर हम अंदर से स्वस्थ नहीं हैं, तो वह हमारे चेहरे पर नजर आता है। हमारा गट एंटरिक नर्वस सिस्टम होता है। एक्सपर्ट्स इसे हमारा दूसरा मस्तिष्क बताते हैं, क्योंकि ये दोनों आपस में जुड़े हुए हैं और ऐसा माना जाता है कि ब्रेन का सीधा प्रभाव हमारे पेट पर पड़ता है। जब आप खाने के बारे में सोचते हैं, तो वे हार्मोन जो भूख और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाते हैं रिलीज होते हैं।
इसके लिए जरूरी है कि हम अपने गट का ख्याल रखें और यह प्रोबायोटिक्स के जरिए हो सकता है। प्रोबायोटिक्स वे अच्छे बैक्टीरिया हैं, जो स्वस्थ पाचन का समर्थन करने में मदद कर सकते हैं और आपके समग्र स्वास्थ्य को अन्य लाभ प्रदान कर सकते हैं।
प्रोबायोटिक्स जीवित सूक्ष्मजीव हैं जिनका हम फर्मेंट खाद्य पदार्थों के माध्यम से सेवन करते हैं। पाचन तंत्र में बैक्टीरिया का संतुलन या असंतुलन समग्र स्वास्थ्य और बीमारी से जुड़ा हुआ है। प्रोबायोटिक्स आंत बैक्टीरिया के एक स्वस्थ संतुलन को बढ़ावा देते हैं।
जानी-मानी डॉक्टर, लोकप्रिय लेखिका और अवॉर्ड विनिंग न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. विशाखा इंस्टाग्राम के जरिए गट हेल्थ और प्रोबायोटिक्स के बारे में जानकारी देती हैं। चलिए हम डॉक्टर से जानें कि प्रोबायोटिक्स क्या हैं और यह कैसे हमारे स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं।
View this post on Instagram
गट माइक्रोबायोटा में बैक्टीरिया, वायरस, फंगस शामिल हैं, जिनमें बैक्टीरिया ज्यादा मेजोरिटी के साथ होते हैं। आपका गट 300-500 बैक्टीरियल प्रजातियों के कॉम्प्लेक्स ईको-सिस्टम का घर है।
इसे भी पढ़ें: कैसे सुधारें अपनी आंतों की सेहत? सही डाइजेशन के लिए करें ये काम
प्रोबायोटिक्स हेल्दी गट माइक्रोबायोम मेंटेन करने में मदद करते हैं। ये गुड और बैड बैक्टीरिया के सही रेशियो को भी मेंटेन करने में मदद करते हैं।
प्रोबायोटिक्स कई अलग-अलग कारणों से दस्त के जोखिम और गंभीरता को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रोबायोटिक्स के अन्य फायदे हैं, जैसे-
प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है। इसके साथ ही दस्त, ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी, आईबीएस और अन्य पेट के इंफेक्शन से भी राहत दिलाने का काम करता है।
कई डेटा ऐसा दर्शाते हैं कि मोटे लोगों का गट माइक्रोबायोम बाकी लोगों से अलग होता है। ऐसे में प्रोबायोटिक्स के गुड बैक्टीरिया डाइजेस्टिव हेल्थ को कम करता है और क्रेविंग्स को भी कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: गट हेल्थ का ख्याल रखने के लिए एक्सपर्ट के बताए यह टिप्स अपनाएं
ये वो अच्छे बैक्टीरिया हैं जो इंफ्लेमेशन को कम करने में हेल्प करते हैं। इंफ्लेमेशन के कारण मेटाबॉलिक डिजीज जैसे डायबिटीज और हृदय रोगों का जोखिम होता है।
गट हेल्थ और मेंटल हेल्थ का भी आपसी रिश्ता है। जैसा कि हमने बताया कि दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। प्रोबायोटिक्स मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर के कुछ लक्षणों को बेहतर करने में मदद करते हैं। डिप्रेशन, एंग्जायटी, स्ट्रेस और मेमोरी जैसे हेल्थ प्रॉब्लम्स में प्रोबायोटिक्स का सेवन अच्छा साबित हो सकता है (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम क्या है)।
इम्यूनिटी सिस्टम के लिए भी प्रोबायोटिक्स अच्छे साबित हो सकते हैं। प्रोबायोटिक्स आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं, इसलिए इनका सेवन आपको करना चाहिए।
हमें उम्मीद है कि इस जानकारी को पढ़कर आपको भी प्रोबायोटिक्स के बेनिफिट्स पता लगे होंगे। अच्छे बैक्टीरिया हमारी गट हेल्थ के लिए अच्छे हैं, इसलिए प्रोबायोटिक्स का सेवन हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। अगर यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।