कृष्ण कमल को दुनिया के सबसे सुंदर फूलों में से एक माना जाता है। इसे अंग्रजी में पैशन फ्लावर के नाम से भी जाना जाता है और कुछ लोग इसे जुनून फूल के नाम से भी जानते हैं। इस फूल का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है।
फूल के आकार को देखकर ऐसा लगता है कि इस फूल में महाभारत के सभी जरूरी पात्र समाए हुए हैं। इस फूल की बाहरी पंखुडि़या बैंगनी लाल या सफेद रंग की होती है। इन संख्या 100 होने के कारण इसे कौरव कहा जाता है। इसके ऊपर 5 कली होती है जिसे पांडव कहते है। इसके अलावा 5 कलियों के ऊपर और 3 कली होती है जिसे ब्रह्मा विष्णु महेश का प्रतीक माना जाता है।
इसके अलावा, जो सेंटर में विराजमान होता है उसे कृष्ण स्वरुप माना जाता है। कृष्ण कमल की बनावट राखी जैसी होती है इसलिए इसे राखी बेल या झुमका लता भी कहते हैं। यह फूल न सिर्फ देखने में सुंदर होता है बल्कि आपकी हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओें को दूर कर सकता है।
आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'पैशनफ्लॉवर आंखों के लिए एक अद्भुत इलाज है, है ना? जब मैंने इसे पहली बार देखा तो मैं मंत्रमुग्ध हो गई। न केवल बेहद खूबसूरत दिखता है, बल्कि इसमें शक्तिशाली हीलिंग गुण भी हैं जो इसे मेरा परम पसंदीदा बनाता है (इसके सुंदर नाम को नहीं भूलना- कृष्ण कमल)।'
इस खूबसूरत कृष्ण कमल में रिलैक्स और रात की अच्छी नींद को बढ़ावा देने की क्षमता होती है। इसलिए, यह वात और पित्त असंतुलन वाले लोगों के लिए सर्वोत्तम है।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें:क्या आप जानती हैं गेंदे के फूल की चाय के ये फायदे, जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा
अनिद्रा (मानसिक चिंता और थकावट से नींद में खलल), अत्यधिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि के लिए।
इसे जरूर पढ़ें:महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ये फूल, 1 बार जरूर आजमाएं
यदि आप प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसे लेना चाहिए।
आप भी इस फूल का इस्तेमाल करके अपनी समस्याओं को दूर कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। हेल्थ से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।