गर्मी में बढ़ते तापमान का असर सीधा हमारी सेहत पर होता है। गर्मियों में हेल्थ से जुड़ी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, हमें अपनी हेल्थ का ज्यादा ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। बढ़ते तापमान का असर आंखों पर भी होता है। खासकर दोपहर के समय, जब हमारी आंखें सीधा सूरज की रोशनी के संपर्क में आती हैं तो आंखों से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं। सही देख-रेख और कुछ खास टिप्स को फॉलो कर, आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को होने से रोका जा सकता है।
गर्मियों में जिस तरह हमारी स्किन को यूवी रेज से सुरक्षा की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह आंखों की सुरक्षा के लिए भी सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। गर्मियों में किस तरह आंखों का ख्याल रखना चाहिए, आइए इस बारे में डॉ. ऋषि राज बोरा, कंट्री डायरेक्टर- इंडिया, ऑर्बिस से जानते हैं।
गर्मियों में जिस तरह शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए, ठीक उसी तरह आंखों का हाइड्रेट रहना भी जरूरी है। समर सीजन में, आंखें अक्सर ड्राई हो जाती हैं। गर्मी में बढ़े हुए तापमान और लू की वजह से(लू के नुकसान) आंखों में सूखापन आने और जलन होने की समस्या हो सकती है। इसलिए पानी सही मात्रा में पिएं। इसके अलावा एल्कोहल और कैफीन से भी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
गर्मियों में आंखों की सुरक्षा के लिए सही शेड्स का चुनाव जरूरी है। खतरनाक यूवी रेज(यूवी रेज से स्किन को बचाने के लिए डाइट) की वजह से, फोटोकेराटाइटिस या फोटोकंजंक्टिवाइटिस की समस्या हो सकती है। इसे स्नो ब्लाइंडनेस भी कहा जाता है। इसलिए गर्मियों में आंखों की सेहत के लिए, धूप में जाते वक्त सही शेड्स से आंखों को प्रोटेक्ट करें।
स्विमिंग पूल में पाया जाने वाला क्लोरीन आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इसलिए स्विमिंग करते वक्त स्विमिंग वाला चश्मा जरूर पहनें ताकि आंखों में सूजन और जलन न हो।
जिस तरह आपकी स्किन को मॉइश्चराइज रहने की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह आपकी आंखों में भी नमी बनी रहनी चाहिए। इलेक्ट्रानिक डिवाइस के ज्यादा संपर्क में रहने की वजह से आंखों की देखभाल ज्यादा जरूरी हो गई है। इन डिवाइस से निकलने वाली ब्लू रेज का आंखों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है इसलिए आर्टिफिशियल टियर ड्रॉप के जरिए आंखों में नमी बनी रहनी चाहिए। बढ़ते तापमान और प्रदूषण में आंखों का डिहाइड्रेट होना सामान्य है। हालांकि आर्टिफिशियल टियर ड्रॉप के साथ आंखों को प्राकतिक रूप से भी हाइड्रेट रखें। (क्या आपकी आंखों से भी निकलता है पानी?)
आई हेल्थ के लिए हाथों की हाइजीन मेंटेंन करना जरूरी है। अक्सर लोग हाथों से अपनी आंखों को मसल लेते हैं, जिससे आंखों में इंफेक्शन हो सकता है। अपने हाथों को लगातार धोते रहें। अगर आंखों में किसी तरह कि सर्जरी हो चुकी है तो इंफेक्शन की संभावना और बढ़ जाती है। इसलिए आंखों को छूने से पहले हाथ धो लें। आंखों को रगड़ने से बचें।
यह भी पढ़ें-अगर आजमाएंगी ये 5 टिप्स तो आंखों की रोशनी और खूबसूरती रहेगी बरकरार
आंखों को सेहतमंद रखने के लिए रात को पूरी नींद लेना जरूरी है। इससे आंखों को पूरा आराम मिलेगा। आंखें दिन भर में बहुत काम करती हैं इसलिए रात को आंखों को पूरा आराम मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें- आंखों की देखभाल के 6 आसान तरीके जो बचा सकते हैं किसी भी बीमारी से
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।