आंखें हमारे शरीर की सबसे नाजुक और जरूरी अंग है। ऐसे में इससे जुड़ी समस्याओं को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लेकिन इन दिनों कंप्यूटर पर घंटों बैठकर काम करने की वजह से ज्यादातर लोगों में आंखों की समस्या देखने को मिल रही है। इन्हीं समस्याओं में से एक आंखों से पानी निकलना।हालांकि यह समस्या लोगों के बीच काफी कॉमन है लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक इसे नजरअंदाज सही नहीं है। बाद में यह समस्या बढ़ सकती हैं जिससे आंखों से जुड़ी बीमारी होने की संभावना होती है।
वहीं अगर कोई व्यक्ति इस समस्या से अधिक परेशान है तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि कई बार आंखों से निकलने वाला पानी यानी आंसू हमारे लिए महत्वपूर्ण भी है क्योंकि वे हमारी आंखों को चिकनाई देते हैं और उन्हें संक्रमण से बचाते हैं। लेकिन आंखों से अधिक पानी निकलने की वजह से आपका विजन धुंधला हो सकता है, जिससे आपकी रोजमर्रा की एक्टिविटी पर असर पड़ता है। डॉक्टर से संपर्क करने के अलावा आप कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकती हैं, इस उपाय से बिना किसी नुकसान के इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।
इन वजहों से निकलता है आंखों से पानी
आंखों से पानी निकलने की कई वजह हो सकती हैं। कैमिकल के धुएं की वजह से, इंफेक्टिव कंजक्टिवाइटिस, एलर्जी, आंखों में चोट, ड्राई आईज, कुछ दवाएं, कोल्ड या फिर साइनस की समस्या, कैंसर का इलाज जैसी आदि समस्याएं शामिल हैं। ऐसे में अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो इसका तुरंत इलाज करवाएं। कई बार धुएँ और गंदगी की वजह से भी आंखों से पानी निकलना शुरू हो जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप घरेलू उपाय आजमा सकती हैं।
सेलाइन वाटर
खारा पानी या फिर खारे पानी के घोल में एंटी-माइक्रोबायॉक्साइड गुण होते हैं। यहआंखों से पानी निकलने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। किसी मेडिकल स्टोर से सेलाइन वाटर या फिर घर पर खारे पानी का घोल तैयार करें। अब इस पानी से आप अपनी आंखों की सिकाई करें।
टी बैग
पानी निकलने के अलावा अगर आपकी आंखें सूजी हुई हैं और दर्द भी महसूस हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस बीच अगर आप चाहें तो टी-बैग ट्राई कर सकती हैं। क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लमेट्री गुण होते हैं, इससे आपको काफी राहत मिलेगी। इसके लिए चाय की पत्तियों को थोड़ी देर गर्म पानी में भिगो दें। इसके बाद थोड़ी-थोड़ी देर में आंखों की सिकाई करें। इस दौरान ध्यान रखें कि पानी अधिक गर्म नहीं होना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:Home Remedies: कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पिएं इन 4 चीजों का जूस
वॉर्म कंप्रेस

पानी निकलने के साथ-साथ क्या आपकी आंखे सूज गई हैं तो आप कुछ मिनट के लिए वॉर्म कंप्रेस कर सकती हैं। आंखों को वॉर्म कंप्रेस करने से आपको राहत मिलेगी। एक्सपर्ट के मुताबिक वॉर्म कंप्रेस करने से आंखों की इस समस्या को कम करने में मदद मिलती हैं। सूजन के साथ-साथ आंखों से पानी निकलने की समस्या भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं। वॉर्म कंप्रेस के लिए आप सबसे पहले एक साफ कपड़ा लें और उसे गर्म पानी में भिगोकर आंखों पर धीरे से लगाएं। कुछ मिनट बाद आपको राहत महसूस होगी।
इसे भी पढ़ें: ये आयुर्वेदिक टिप्स अपनाएंगी तो आपकी 5 समस्याएं हो जाएंगी छूमंतर
कच्चा आलू
कच्चे आलू में एंस्ट्रिजेंट के गुण होते हैं जो आंखों की समस्या से जल्दी राहत दिलाते हैं। यही नहीं आंखों की खूबसूरती निखारने के लिए महिलाएं अक्सर आलू का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए आप आलू की पतली स्लाइस काटकर उसे फ्रीज में रख दें। ठंडा हो जाने के बाद अब इस स्लाइस को आंखों के ऊपर 15 से 20 मिनट के लिए रख लें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
Recommended Video
अगर आपको भी आंखों से निकलते पानी की समस्या है तो ये घरेलू तरीके जरूर ट्राई करें। ऐसी ही अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों