Wed Mar 4, 2026 | Updated 06:27 AM IST
herzindagi
ways to protect eyes from holi color

होली का रंग आंखों में चला जाए तो तुरंत करें ये काम

होली खेलते वक्त आंखों में रंग चला जाना काफी आम है हालांकि ये रंग आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। आप इन टिप्स की मदद से आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-24, 12:00 IST

रंगों का त्योहार होली आने में अब बस एक दिन का समय बचा हुआ है। कई जगहों पर तो अभी से ही होली खेलने की शुरुआत हो चुकी है। होली एक त्यौहार है जिसमें लोग खुलकर मौज मस्ती करते हैं। रंग खेलने में खूब मजा आता है, हालांकि इस दौरान आपको कई तरह की सावधानियां भी बरतनी  पड़ती है। रंग में कई तरह के केमिकल होते हैं। इसलिए अक्सर लोग अपनी स्किन और बालों को लेकर काफी सचेत रहते हैं, हालांकि वह यह भूल जाते हैं कि अगर यही रंग आंखों में पड़ जाए तो इससे आपको गंभीर नुकसान हो सकता है। आपकी होली खराब हो सकती है। यहां हम आपको एक्सपर्ट आशीष मार्कन के बताए कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप आंखों का ख्याल रख सकते हैं।

होली का रंग आंखों में चला जाए तो तुरंत करें ये काम

eye wash

आंखों को रगड़ने से बचें

आंखों में कोई भी ऐसी चीज जाती है तो तुरंत हमें खुजली या जलन होने लगती है। अक्सर लोग अपनी आंखों को रगड़ने लगते हैं, वहीं अगर रंग चला जाए तो आपको आंखों को रगड़ना नहीं है। इससे यह रंग अंदर तक जा सकते हैं, जिससे आपकी आंखों पर गंभीर असर पड़ सकता है। आंखें लाल हो सकती है संक्रमण और सूजन जैसे समस्या हो सकती है।

ठंडे पानी से साफ करें

आंखों में अगर गलती से रंग चला जाए तो सबसे पहले आपको टिशू पेपर से आंखों के आसपास लगे रंगों को साफ करना है। इसके बाद तुरंत ठंडे पानी से आंखों से धोना चाहिए। आंखों में 15 से 20 बार ठंडे पानी की छींटें मारें। इसके साथ ही आपको हाथो में पानी लेकर आंखों को डुबोएं और पलक झपकने की कोशिश करें। इससे रंग निकल जाएगा।

गुलाब जल डालें

rose water

रंग में केमिकल होते हैं, ऐसे में आंखों में जलन होना लाजमी है। इसके लिए आप आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं। इससे आंखों को ठंडक मिलती है। इसके अलावा आप आई ड्रॉप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। (आंखों की थकावट कैसे दूर करें)

आइस पैक

आंखों की जलन और सूजन को कम करने के लिए आइस पैक से आंखों की सफाई कर सकते हैं। आइस पैक नहीं है तो सूती कपड़े में आइस क्यूब रखकर पलकों की सिकाई कर सकते हैं। इसे आंखों को ठंडक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें-फेफड़े के लिए सिगरेट से अधिक खतरनाक हैं ये 5 चीजें, अनजाने में लोग जमकर करते हैं इनका सेवन

खीरे की स्लाइस लगाएं

आंखों की जलन और थकान दूर करने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे की पतली स्लाइस काट लें और इसे फ्रीज में रख दें। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो आंखों के ऊपर 20 से 30 मिनट तक इस रखें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी और थकान और जलन से छुटकारा मिलेगा।

अगर फिर भी आपको आराम नहीं मिल रहा है तो आपको चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-Belly Fat: लटकी हुई तोंद कुछ दिनों में हो जाएगी अंदर, पानी में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Freepik

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।