पीरियड्स के समय होता है हैवी फ्लो? दिन-रात लीकेज की समस्या से बचाएगा ये क्विक पैड हैक

पीरियड्स के दौरान अगर आपको भी लीकेज की समस्या बहुत ज्यादा होती है तो सैनेटरी पैड्स से जुड़ा ये हैक आपकी बहुत मदद कर सकता है। 

why do i get period leakage

पीरियड्स में कितनी तरह की समस्याएं होती हैं ये आप किसी लड़की से पूछ सकते हैं। अधिकतर लोग इसे सिर्फ मूड स्विंग्स से जोड़कर देखते हैं, लेकिन सही मायनों में पीरियड मूड स्विंग्स से काफी ज्यादा है। ना सिर्फ क्रैम्प्स और वेजाइनल डिस्कंफर्ट इस दौरान महिलाओं को परेशान करता है बल्कि लीकेज भी एक बड़ी समस्या बनकर सामने आता है। पीरियड लीकेज की बात करें तो ये किसी भी वक्त हो सकता है, लेकिन रात को इसका खतरा ज्यादा रहता है। सोते समय तो लीकेज की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि वेजाइनल ब्लड उस वक्त हिप्स के जरिए लीक करता है।

ऐसी कितनी ही महिलाएं होती हैं जिन्हें पीरियड्स के समय ठीक से नींद भी नहीं आती है क्योंकि वो सेफ और कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं। लीकेज की परेशानी दिन भर ऑफिस के काम के दौरान भी हो सकती है। अगर आपको ट्रैवल करना है तब भी पीरियड एक डिस्कंफर्ट लेकर आता है।

पर अगर आपको पीरियड से जुड़ा कोई ऐसा हैक मिल जाए जिससे लीकेज की समस्या काफी हद तक कम हो जाए तो आप क्या कहेंगे?

हाल ही में एक टिकटॉक वीडियो हैक बहुत वायरल हो रहा है जिसमें पीरियड लीकेज से बचने को लेकर बहुत ही आसान तरीका बताया गया है। इसमें पैड प्लेसमेंट का तरीका बताया गया है।

pad placement in panty

इसे जरूर पढ़ें- पीरियड्स के दर्द और परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए पिएं एक्सपर्ट की बताई ये चाय

इसे शेयर करने वाली हैं एलिस विलियम्स ने जो Ovira कंपनी की फाउंडर हैं। उन्होंने महिलाओं की मेंस्ट्रुअल समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस हैक के बारे में बताया है।

क्या है पीरियड लीकेज रोकने वाला हैक?

अगर आपको हैवी फ्लो की समस्या होती है और हर बार पीरियड्स के दौरान ब्लड लीक होता है तो एक नहीं बल्कि दो पैड्स पर भरोसा करें। ये आपके कंफर्ट को भी ध्यान में रखेगा और साथ ही साथ परेशानी भी कम करेगा।

क्या करना है?

  • आपको दो पैड्स लेने हैं और अपनी पैंटी में एक नॉर्मल तरीके से लगाना है। यानी वर्टिकल जैसे आप हमेशा लगाती हैं।
sanitary pad hacks
  • दूसरे पैड को आपको हिप्स के एरिया में हॉरिजॉन्टल तरीके से लगाना है। इसकी प्लेसमेंट ऐसी होनी चाहिए कि हिप क्रैक के नीचे का एरिया कवर हो जाए।
period pad and hacks
  • इस दूसरे पैड का एक ही काम है और वो ये कि आपके हिप्स के जरिए लीक होने वाले ब्लड को रोका जा सके।
  • ध्यान रहे कि इसकी प्लेसमेंट वैसी ही होनी चाहिए जैसी तस्वीर में दिखाई जा रही है।
  • टिक टॉक के इस हैक में खबर लिखने तक 25 मिलियन व्यूज आ चुके थे। इस तरह की पैड प्लेसमेंट दिन में भी की जा सकती है, लेकिन रात के समय तो ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: ये 5 योगा आसन कम कर सकते हैं पीरियड का दर्द

पीरियड लीकेज का कारण क्या है और इससे कैसे बचें?

पीरियड लीकेज का सबसे बड़ा कारण ये होता है कि हैवी फ्लो के दौरान आपके पैड का प्लेसमेंट बदल जाता है। ऐसा पैंटी के अपनी जगह से खिसकने की वजह से भी हो सकता है। अगर बात लीकेज की करें तो इसे लेकर हम बहुत सारी बातों को ध्यान रख सकते हैं जैसे-

period tampoon and menstrual cup

  • पैंटी को हमेशा सही जगह प्लेस करें।
  • अगर आपको हैवी फ्लो होता है तो मैक्सी पैड्स इस्तेमाल करें।
  • मेंस्ट्रुअल कप और टैम्पोन का इस्तेमाल आपके पीरियड लीकेज की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
  • अगर आपको लीकेज हमेशा ही होता है तो पीरियड पैंटी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • हो सकता है कि आप अपने लिए सही पैड साइज ना चुन रही हों। अपने फ्लो और बॉडी टाइप के हिसाब से पैड चुनें।
  • शुरुआत के दो दिन आप कपड़े वाले पैड्स से दूर रहें।
  • पैड्स को बार-बार चेंज करना एक अच्छी आदत है और आपको इसे जरूर फॉलो करना चाहिए। 4-5 घंटे के बाद आपको पैड बदल लेना चाहिए।

अगर आपको लगातार बहुत दर्द भरे और हैवी फ्लो वाले पीरियड्स होते हैं तो आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

All Image Credit: alice.williams.ovira tiktok/ shutterstock/ freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP