पीरियड्स के दौरान महिलाओं को क्रैंप और मूड स्विंग्स जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन एक बार को महिलाएं यह सब भी झेल लें, पर पीरियड्स के दौरान लीकेज होने की समस्या हमेशा सताती है। हैवी फ्लो के कारण अक्सर पैड्स से ब्लड लीक हो जाता है, जिसके कारण कपड़ों में खून के दाग लगता जाते हैं। अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान लीकेज की समस्या है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपकोपीरियड्स के दौरान पैड्स के लीक होने की समस्या को दूर करने का तरीका बताएंगे। चलिए जानते हैं इस बारे में।
ओवरीज फीमेल हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन रिलीज करते हैं। ये हार्मोनयूट्रस के लाइनिंग के बिल्ड अप का कारण बनते हैं। बिल्ड अप लाइन फर्टिलाइज एग के साथ अटैच होने और डेवलप होने के लिए तैयार हो जाता है। लेकिन अगर कोई फर्टिलाइज एग नहीं होते है, तो लाइनिंग टूट जाती है और खून बहने लगता है। इसी को पीरियड्स कहा जाता है।
क्या आपका पैड भी पीरियड्स के दौरान लीक करता है? ऐसे में बस दिन भर मन में एक ही ख्याल रहता है कि कहीं खून का दाग कपड़ों में न लग जाए। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको लीकेज की समस्या को दूर करने का तरीका बताएंगे।
सही तरीके से पैड लगाना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इसी वजह से लीकेज होती है। पैड को हमेशा अंडरवियर के बीच में ही लगाना चाहिए। कई महिलाएं क्लोथ पैड का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन वह नॉर्मल पैड के मुताबिक कम अब्सॉर्बेंट होते हैं। क्लोथ पैड से खून का दाग लगने की संभावना अधिक होती है। इसलिए क्लोथ पैड न पहनें।
विंग्स वाले पैड भी लीकेज की समस्या को दूर करते हैं। विंग्स पैड आसानी से जगह में मूव नहीं होते हैं। यह पैड अंडरवियर से चिपके रहते हैं। इसमें आपको मुड़ते वक्त भी यह सोचने की जरूरत नहीं होगी कि कहीं मुड़ने की वजह से खून का दाग तो नहीं लग जाएगा। हमेशा अल्ट्रा विंग्स वाले पैड ही चुनें, क्योंकि यह लिक्विड को जेल में बदल देते हैं और यह तो हम सभी जानते हैं कि जेल लीक नहीं होता है।
पीरियड्स के दौरान दाग लगने का डर हमेशा बना रहता है। ऐसे में आप पैड से ब्लड लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए पैंटीलाइनर पहन सकती हैं। कुछ महिलाएं पैंटीलाइनर को पैड के साइडवेज और पैड के नीचे लगाती हैं। यह आपको एक्स्ट्रा कवरेज देगा, जिससे लीकेज की प्रॉब्लम नहीं होगी। यदी सबसे ज्यादा लीकेज पैड के सामने या पीछे की ओर होती है तो आप पैंटीलाइनर को उस हिसाब से एडजस्ट भी कर सकती हैं। हमेशा टाइट अंडरवियर ही पहनें ताकि पैंटीलाइनर जगह में सिक्योर रहे।
आपको पीरियड्स के समय में हमेशा थिकर अंडरवियर ही पहननी चाहिए। इससे लीकेज की समस्या कम होती है और कपड़े पर खून के दाग लगने की भी संभावना भी कम हो जाती है। थिक अंडरवियर ब्लड को जल्दी अवशोषित करते हैं और आप इसे पहन कंफर्टेबल भी महसूस करेंगी। इस बात का भी ध्यान रखें कि अंडरवियर ज्यादा ढीला नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे आपके पैड की पोजीशन बदल जाती है और लीकेज हो सकती है।
इसे भी पढ़ें:पीरियड्स में हेल्दी रहने के लिए इन फूड्स का करें सेवन
मेंस्ट्रुअल कप रियूजेबल फेमिनिन हाइजीन प्रोडक्ट है। यह कप रबर और सिलिकॉन से बना होता है, जो फनल की शेप का होता है। इसका इस्तेमाल पीरियड्स के दौरान किया जाता है। मेंस्ट्रुअल कप न केवल किफायती होते हैं, बल्कि इसके इस्तेमाल से आप निश्चिंत रह सकती हैं। मेंस्ट्रुअल कप को हर 6-12 घंटे में खाली करना होता है। मेंस्ट्रुअल कप से ब्लड की लीकेज नहीं होती है और आप इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:मेंस्ट्रुअल कप को साफ करने का तरीका जानें
पीरियड पैंटी नॉर्मल अंडरवियर से बिल्कुल अलग होती है। "पीरियड पैंटी" एक विशेष प्रकार के अंडरवियर होते हैं, जिसमें कपड़े की तीन लेयर होती है। जिसे पहन आप ब्लड लीकेज जैसी समस्या का सामना करने से बच सकती हैं। पीरियड पैंटी में फर्स्ट लेयर को अब्सॉर्बेंट कहा जाता है। दूसरी लेयर लीक प्रूफ होती है और तीसरी लेयर कॉटन से बनी होती है। हालांकि पीरियड पैंटी थोड़ी मंहगी होती हैं, लेकिन यह काफी फायदेमंद भी है।
अगर आपको लीकेज की प्रॉब्लम है और हैवी ब्लड फ्लो होता है, तो इस स्थिती में आपको ऐसे पैड का इस्तेमाल करना चाहिए जिनकी लंबाई और मोटाई एकदम सही हो। साथ ही एब्जॉर्बेंसी ज्यादा हो। अगर आप सही आकार और लंबाई वाले पैड का इस्तेमाल नहीं करेंगी तो इससे खून दाग लग सकता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप सही शेप और साइज वाला पैड ही पहनती हैं।
अक्सर यह देखा गया है कि पीरियड्स के दौरान रात में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे कुछ कारण है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।