गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू है। कई लोगों के शरीर से इतनी ज्यादा बदबू आती है कि उनके पास बैठना मुश्किल हो जाता है। साथ ही उन्हें भी शर्मिंदगी महसूस होती है। अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू के कई कारण होते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह केडियोड्रेंट और पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। जिसके बाद भी कोई फायदा नहीं होता है। साथ ही पसीने से कपड़ों पर दाग भी लग जाते हैं।
अगर आप अपने अंडरआर्म्स को क्लीन और फ्रेश रखना चाहती हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने और क्लीन रखने के बारे में हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने हमें बताया कि आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
अक्सर उन लोगों के शरीर से ज्यादा बदबू आती है, जो रोजाना नहीं नहाते हैं। इसलिए रोज नहाना सुनिश्चित करें। इससे आपके अंडरआर्म्स में बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे जिससे आपके शरीर से बदबू कम आने लगेगी। लेकिन आपको नहाने के लिए ठंडे के बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही माइल्ड सोप का ही उपयोग करें। जिन साबुन में केमिकल ज्यादा होता है, वह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासतौर पर गर्मियों में आपको कम से कम दिन में दो बार जरूर नहाना चाहिए। इससे कुछ हद तक बदबू की समस्या कम हो सकती है।
अंडरआर्म्स से बदबू आने के कारण में से एक है गलत डाइट लेना। जो लोग खाने में सल्फर की मात्रा का अधिक सेवन करते हैं, वह बदबू की समस्या से परेशान हो सकते हैं। सल्फर से सड़े हुए अंडे जैसी बदबू आती है। ऐसे में जब यह आपके पसीने में स्त्रावित होता है तो आपके अंडरआर्म्स से गंदी बदबू आने लगती है। इसलिए वह चीजें खाएं जिनमें सल्फर की मात्रा कम हो। जिन खाद्य पर्दाथों की स्मेल स्ट्रॉन्ग होती है, जैसे प्याज और अदरक भी बदबू का कारण बन सकते हैं।
पसीने में कम नमी के कारण बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे अंडरआर्म्स से बदबू आने लगती है। एंटीपर्सपिरेंट स्वेट ग्लैंड को ब्लॉक करता है। इसी कारण से इसका इस्तेमाल किया जाता है। वहीं डियोड्रेंट केवल मास्क के रूप में काम करता है। लेकिन एक बार डॉक्टर से इस बारे में बात जरूर करें। क्योंकि हर किसी की बॉडी अलग-अलग होती है, इसलिए चीजों का प्रभाव भी अलग होता है।
इसे भी पढ़ें:Summer Tips: जानें पसीने की बदबू को कम करने का नेचुरल तरीका
गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से कई बार अंडरआर्म्स काली होने लगती हैं। इसके अलावा डेड स्किन का जमा होना या फिर किसी डियोड्रेंट का नेगेटिव इफेक्ट भी कालेपन का कारण बन सकता है। अक्सर महिलाएं अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए स्किन लाइटनिंग क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल स्किन पर हार्श हो सकता है। इसलिए आपको कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए। इसके लिए आपको आधा चम्मच शहद,एक चम्मच दही, आधा चम्मच नींबू का रस चाहिए होगा। सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। फिर इसका इस्तेमाल अंडरआर्म्स पर करें। इस उपाय से अंडरआर्मस का कालापन कम होने लगेगा। (पैरों की बदबू को दूर करने के नुस्खे)
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: मुंह से आने वाली स्मेल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
अगर आपके अंडरआर्म्स से फ्रूटी स्मैल आती है तो यह डायबटिज का कारण हो सकता है। वहीं अगर ब्लीच जैसे बदबू आ रही है तो यह लीवर और किडनी से संबंधति हो सकती है। इसलिए अगर आपको बदबू में बदलाव लगे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
अगर पसीने के कारण आपके कपड़ों पर दाग लग जाते हैं तो इसके लिए आपको घरेलू नुस्खा आजमाना चाहिए। बस इसके लिए आपको बेकिंग सोडा चाहिए होगा। पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद कपड़े को धो लें। आप पाएंगी कि आपके कपड़े से पसीने का दाग हट चुका है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।