herzindagi
image

क्या आपको पता है वजाइना को हेल्दी रखने और क्लीन करने का सही तरीका? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें

How to clean Vagina: वजाइना को साफ करने का सही तरीका हर महिला को पता होना चाहिए। इंटिमेट हाइजीन सही न होने पर कई इंफेक्शन्स आपको घेर सकते हैं। चलिए, गायनेकोलॉजिस्ट से वजाइना को हेल्दी और साफ रखने का तरीका जानते हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-03-03, 22:02 IST

Vaginal Hygeine: इंटिमेट हाइजीन का ध्यान रखना, शरीर को बाहर साफ रखने से भी ज्यादा जरूरी है। प्राइवेट पार्ट को साफ और स्वच्छ रखने पर अक्सर हम ध्यान नहीं देते हैं और इसकी वजह से इंटिमेट एरिया में इंफेक्शन, जलन और भी कई दिक्कतें हो सकती हैं। खासकर, महिलाओं के लिए वजाइनल हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हार्मोनल इंबैलेंस, पीरियड्स और हाइजीन की कमी समेत कई चीजों का असर, वजाइना की हेल्थ पर होता है। कई बार गंदगी और इंफेक्शन के कारण, वजाइनल डिस्चार्ज भी बढ़ जाता है और दुर्गंध भी आने लगती है। कई महिलाओं को वजाइना को साफ करने और हेल्दी रखने का सही तरीका नहीं पता होता है। ऐसे में वह अपनी तरफ से प्राइवेट एरिया को क्लीन रखने की कोशिश तो करती हैं। लेकिन, सही तरीका पता न होने के कारण, वजाइनल हेल्थ खराब हो सकती है। वजाइना को साफ करने और हेल्दी रखने के सही तरीके के बारे में गायनेकोलॉजिस्ट से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह एक कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

वजाइना को साफ और हेल्दी रखने के लिए गायनेकोलॉजिस्ट के इन टिप्स को करें फॉलो (How to prevent yeast infections and maintain vaginal pH balance?)

tips to keep vagina healthy and clean

  •  एक्सपर्ट का कहना है कि वजाइना बहुत सेंसिटिव होता है और ऐसे में इसे साफ करने का सही तरीका पता होना बहुक जरूरी है। वजाइना को सही तरह से साफ करने के लिए, आपको हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • वजाइना का पीएच एसिडिक होता है। अगर आप साबुन या खुशबू वाले इंटिमेट वॉश से वजाइना को साफ करेंगी, तो इससे वजाइना के पीएच बैलेंस पर असर होता है।
  • वजाइना को हेल्दी रखने के लिए, सही मात्रा में पानी जरूर पिएं। अगर आप पानी कम मात्रा में पीती हैं, तो इसकी वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है। वहीं, सही मात्रा में पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और नेचुरल लुब्रिकेशन बना रहता है।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बैक्टीरियल ग्रोथ भी कम होती है।
  • प्यूबिक हेयर को बीच-बीच में ट्रिम जरूर करें। इन्हें पूरी तरह हटाना सही नहीं है और न ही अगर इन्हें यूं ही छोड़ देना सही है। इसलिए, ट्रिमिंग जरूर करें।

 यह भी पढ़ें- Vaginal Hygiene: वजाइना से आने वाली दुर्गंध को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

how to keep vagina clean healthy

  •  सूती अंडरवियर पहनें। अंडरवियर बहुत टाइट नहीं होना चाहिए। सिंथेटिव पेंटी पहनने से बचें।
  • अगर आपको बार-बार वजाइनल इंफेक्शन हो रहा है, तो इसके पीछे डाइट का सही न होना, हार्मोनल इंबैलेंस और ब्लड शुगर लेवल का बढ़ा होना समेत कई कारण हो सकते हैं। इसकी जांच जरूर करवाएं।
  • सेक्शुअल रिलेशन के बाद, वजाइना को अच्छे से वॉश करें। इस समय पर आप इंटिमेट हाइजीन वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • वजाइना के अंदरूनी हिस्से को न धोएं। यह खुद को खुद ही क्लीन कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें- वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए


महिलाओं के लिए, इंटिमेट एरिया की हाइजीन पर ध्यान देना जरूरी है। इससे जुड़े किसी भी संकेत को नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।