
Jaggery For Periods: पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। आमतौर पर पीरियड पांच से 7 दिनों तक चलता । इस दौरान महिलाओं को को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।भारी मात्रा में ब्लीडिंग होतीहै। पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या होती है। कमर में इस कदर दर्द होता है कि 5 मिनट भी बैठना भारी पड़ता है। कुछ लोगों को समस्या इतनी होती है कि बेड से उठना भी मुश्किल हो जाता है। उन्हें दर्द की दवाओं का सेवन करना पड़ता है।
वहीं अभी हाल ही में सरकार के तरफ से पीरियड्स में ली जाने वाली दवा को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि इस दौरान दवा लेना भारी पड़ सकता है। अगर आप भी दर्द को लेकर परेशान रहती हैं तो आप गुड़ का सेवन कर सकती हैं। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और एजुकेटर लवनीत बत्रा इस बारे में जानकारी दे रही हैं। उन्हीं से जानते हैं कैसे गुड़ क्रैंप्स दूर करने में मददगार है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें-क्या मीट खाने से बढ़ता है मोटापा, एक्सपर्ट से जानें राय

एक्सपर्ट लवनीत बत्रा के मुताबिक गुड़ का छोटा टुकड़ा खाने से आपको फायदा मिल सकता है। जब आप गुड़ का सेवन करते हैं तो शरीर में एक खास तरह के हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है, जिसका नाम है एंडोर्फिन। एंडोर्फिन एक प्राकृतिक दर्द निवारक है।एक्सपर्ट यह भी कहती है कि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी स्पास्मोडिक गुण होते हैं जो पीएमएस के लक्षणों से भी राहत देते हैं। इसकी वजह से यूटेराइन क्रैम्प भी कम होने लगता है। इसमें आयरन मौजूद होता है जिससे ब्लड का सर्कुलेशन भी सही होता है। ये ब्लड फ्लो को सही करता है साथ ही कमजोरी भी दूर होती है। (पीएमएस के लक्षणों को ऐसे करें दूर)
यह भी पढ़ें-यह भी पढ़ें-लाल शिमला मिर्च का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।