herzindagi
Why do my toes swell in cold weather

सर्दियों में पैर की उंगलियों में हो जाती है सूजन? ये घरेलू उपाय आएंगे काम

सर्दियों के मौसम में पैरों की उंगलियों में सूजन की समस्या से परेशान हो जाते हैं तो ये घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-12-04, 10:32 IST

Remedies For Swelling In Toes: अक्टूबर का महीना खत्म होते ही दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। ये गुलाबी मौसम सुहावना तो लगता है लेकिन अपने साथ कई सारी परेशानियां भी लाता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है पैरों की उंगलियों में सूजन होना। अक्सर सर्दी में लोगों को उंगलियों में सूजन की शिकायत हो जाती है। उंगलियां सूजने के साथ लाल हो जाती है। खुजली और जलन भी होती है। कई बार तो दिक्कत इतनी बढ़ जाती है कि जूते पहनने में भी दिक्कत होने लगती है। आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो ये कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं इस बारे में

पैरों की उंगलियों में सूजन दूर करने के उपाय

swollen toes

  • पैरों की सूजन और लालिमा दूर करने के लिए सबसे अच्छा और सस्ता उपाय है गुनगुने पानी में नमक डालकर सिकाई करना। आप आधी बाल्टी गरम पानी में सेंधा नमक मिलाएं और उसमें पैर डालकर कम से कम 20 से 25 मिनट तक रखें। इससे सूजन और दर्द से काफी राहत मिलेगी।
  • हल्दी और शहद का इस्तेमाल भी इस समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। ये सूजन को कम करने में मदद करता है। एक चम्मच शहद में दो चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और प्रभावित क्षेत्र में लगाएं। (हल्दी वाला दूध के फायदे)

यह भी पढ़ें-बासी मुंह करेंगे इन पांच पत्तों का सेवन, तो हमेशा रहेंगे तंदुरुस्त

winter toes issue

  • सरसों के तेल में काली मिर्च पाउडर मिलाकर प्रभावित हिस्से पर मालिश करने से भी दर्द और सूजन में काफी आराम मिलता है।
  • लहसुन का तेल भी इस समस्या में फायदेमंद साबित हो सकता है। आप सरसों का तेल ले लें और इसमें 5 से 6 लहसुन की कलियां डालकर गर्म कर लें। जब लहसुन ठीक से पक जाए तो तेल को ठंडा कर लें। अब गुनगुने तेल को हल्के हाथों से प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे भी आराम मिल सकता है।

 यह भी पढ़ें-इस वक्त पर करेंगे डिनर तो कभी नहीं होंगी ये तीन बीमारियां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।