PCOS Symptoms: PCOS महिलाओं में होने वाला एक हार्मोनल डिसऑर्डर है। इस समस्या से आजकल हर दूसरी महिला परेशान है। PCOD और PCOS यानी की पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज, जिसकी वजह से महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी दोनों प्रभावित होती है। PCOS की वजह से महिलाओं का वजन बढ़ जाता है, चेहरे पर अनचाहे बाल उगने लगते हैं और भी कई लक्षण नजर आने लगते हैं। अक्सर महिलाएं इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन आपको बता दें कि समय रहते इसके लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। इसके लक्षणों को कम करने के लिए आपको रूटीन में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। यह जानकारी डाइटिशियन सिमरन कौर दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
PCOS के लक्षणों को कम करने के लिए रोज करें ये 6 काम (How to cure PCOS permanently)
- PCOS के लक्षणों को बैलेंस करने के लिए आपको कैफीन इनटेक पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको PCOS है, तो दिन में 1 बार से ज्यादा चाय-कॉफी बिल्कुल न लें।
- PCOS में खाना समय पर लेना बहुत जरूरी है। अगर आप समय पर खाना नहीं खाती हैं, तो इससे भी इंसुलिन रेजिस्टेंस और अन्य हार्मोन्स पर असर पड़ सकता है और PCOS के लक्षण बढ़ सकते हैं। इसलिए मील्स सही टाइम पर लें।
- विटामिन- डी, विटामिन भी है और हार्मोन भी है। इसका सही होना बहुत जरूरी है। इसलिए रोज सुबह कम से कम 15-20 मिनट सूरज की रोशनी जरूर लें।
- अपनी प्लेट में कलर्स शामिल करें। रेनबो डाइट लें जिससे आपको पूरा पोषण मिल सके।
- अलग-अलग रंगों को फल और सब्जियों में अलग-अलग पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिनसे शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन मिलता है।
- PCOS के लक्षणों को कम करने में कैमोमाइल टी आपकी मदद कर सकती है। इसे रोज दिन में 1 बार पिएं।
- इससे न केवल इम्यूनिटी बूस्ट होती है, नींद आने में मदद होती है, बल्कि पीरियड्स के दर्द में भी राहत मिलती है।
- PCOS और PCOD में अक्सर महिलाओं को कमजोरी महसूस होती है। इसे दूर कर शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए भी यह चाय कारगर है।
- PCOS को मैनेज करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है। रोज कम से कम 30-40 मिनट एक्सरसाइज करें।
यह भी पढ़ें-PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों