herzindagi
How long does it take to recover from Bhaang

Holi पर भांग खाने के बाद इन चीजों से रहें दूर

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">होली का पर्व बिना भांग के अधूरा होता है। भांग के साथ कुछ चीजों का सेवन कभी भी नही करना चाहिए। अगर आपको भी यह जानना है कि भांग के साथ किन चीजों का सेवन नही करना चाहिए तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।&nbsp;</span>
Editorial
Updated:- 2023-03-01, 13:04 IST

रंगो का त्यौहार आने में ज्यादा समय नही रह गया है। होली आने से पहले हम होली की तैयारी करने लगते है। होली के दिन सभी भांग पीते है। भांग के बिना होली का त्यौहार अधूरा सा लगने लगता है। ऐसे में अगर आप भी भांग के साथ कुछ चटर पटर खाते है तो कुछ चीजों को खाने से बचे।

हमने भांग के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नही, इस विषय के बारे में हमने बात की एनएमसीएच अस्पताल के डॉक्टर योगेश से जिन्होंने हमें काफी कुछ नई चीजें बताई है। अगर आप भी भांग के साथ इन चीजों का सेवन करती हैं तो आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा।

डेयरी प्रोडक्ट का ना करें सेवन

holi  avoid these after taking bhang

एक्सपर्ट का कहना है कि भांग के साथ भूलकर भी डेयरी प्रोडक्ट का सेवन नही करना चाहिए। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदलना होगा। डेयरी प्रोडक्ट को भांग के साथ खाने से आपका पेट खराब हो सकता है। साथ ही आपको लूज मोशन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में यह आपके पेट में तबाही कर देगा।

इसे भी पढ़ेंःभारत के ये तीन गांव नहीं मनाते हैं होली, देवी के श्राप से डरते हैं लोग

खाली पेट ना करें

कई लोग भांग का सेवन खाली पेट करते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो ऐसा भूलकर भी ना करे। यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। वहीं इससे आपको आगे जाकर दिक्कत भी हो सकती है। ( सिर्फ नशा ही नहीं है भांग, आपको देता है हेल्‍थ से जुड़े कई फायदे)

इसे भी पढ़ेंःजानिए पंजाब में कैसे मनाया जाता है होली का त्यौहार

फैट वाली चीजें

अगर आप भी फैट वाली चीजों का सेवन करती हैं तो ऐसा ना करें। कई लोग बर्गर पिज्जा के साथ भांग का सेवन करते है। यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। भांग के साथ अगर आप इन चीजों का सेवन करती हैं तो नशा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इससे आपको उल्टी जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसा हम नही बल्कि हमारे एक्सपर्ट ने हमसे शेयर किया है।

अगर आप भी भांग के साथ इन चीजों का सेवन करती हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदलनी होगी।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Photo Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।