दवाइयों तक क्यों जाना जब आपकी रसोई में मौजूद है सेहत का खजाना, एक्सपर्ट से जानें रोजमर्रा की मुश्किलों को दूर करने के आसान नुस्खे

जरा रुकिए! क्या आप हर छोटी-बड़ी बात पर दवाई ले लेती हैं, तो ऐसा न करें। छोटी-मोटी मुश्किलों का हल तो आपकी रसोई में ही छिपा है। पीसीओएस के लक्षणों को कम करने से लेकर अच्छी नींद लाने तक, चलिए एक्सपर्ट से कुछ आसान घरेलू नुस्खों के बारे में जान लेते हैं।
image

क्या आप पीसीओएस से परेशान हैं?

क्या आपको रात को नींद आने में मुश्किल होती है?

क्या आपकी रिपोर्ट में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया है?

ऐसी कई दिक्कतों से आजकल ज्यादातर महिलाएं परेशान हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि इनमें से कई दिक्कतों का हल आपकी रसोई में ही छिपा है। हमारी रसोई में कई ऐसी चीजें मौजू हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में आराम दे सकती हैं। यहां हम ऐसा बिल्कुल नहीं कह रहे हैं कि आपको किसी बीमारी के लिए डॉक्टर की सलाह नहीं लेनी चाहिए। लेकिन, साथ ही एक्सपर्ट की सलाह पर कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाने से भी आपको कई दिक्कतों में आराम मिल सकता है। पीसीओएस के लक्षणों को रिवर्स करने से लेकर इम्यूनिटी को मजबूत करने तक, यहां हम आपको कई देसी नुस्खों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

हमारी रसोई में ही मौजूद हैं रोजमर्रा की मुश्किलों को दूर करने के आसान नुस्खे

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको पीसीओएस है, तो आपको फ्लैक्स सीड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। यह हार्मोन्स को बैलेंस करने और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद करते हैं।
अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है, तो डाइट से तली-भुनी चीजों को हटा देने के साथ ही आपको ओट्स को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इसमें घुलनशील फाइबर होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।

  • अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, अक्सर बीमारियां और इंफेक्शन्स आपको घेर लेते हैं, तो आंवला जरूर खाएं। आंवला या इसका जूस, विटामिन-सी से भरपूर होता है और इम्यूनिटी को मजबूत करके बीमारियों से बचाता है। खासकर, बदलते मौसम में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
  • जिन महिलाओं को अक्सर जोड़ों का दर्द सताता है, उन्हें कच्ची हल्दी और काली मिर्च के पानी का सेवन करना चाहिए। काली मिर्च में पिपेरिन और हल्दी में कर्क्युमिन होता है। ये दोनों चीजें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं।
  • अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है, तो सोने से पहले कैमोमाइल टी पिएं। यह नर्वस सिस्टम को आराम देती है और अच्छी नींद लाने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें-सेक्‍शुअल रिलेशन को खराब कर सकती है यह 1 बीमारी, डॉक्‍टर से जानें

chukandar juice for glowing skin

  • आंखों के नीचे काले घेरे होने पर चुकंदर का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में खून बढ़ता है, ब्लड फ्लो में सुधार होता है और लिवर डिटॉक्स होता है।
  • अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं या बाल बहुत झड़ रहे हैं, तो करीपत्ते का सेवन करें। ये विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
  • खाने के बाद अगर आपको ब्लोटिंग महसूस होती है, तो आपको सौंफ खानी चाहिए। इससे डाइजेशन में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें- PCOS के लक्षण होंगे कम, रोज करें ये 6 काम

पीसीओएस, कोलेस्ट्रॉल और डाइजेशन समेत कई दिक्कतों को मैनेज करने में घरेलू नुस्खे असरदार हैं। हालांकि, अगर दिक्कत ज्यादा हो और लंबे समय तक रहे, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP