herzindagi
Is it OK to eat dinner at pm

रात को इस वक्त पर खाएंगे खाना तो जल्दी कम होगा वजन

रात का खाना अगर आप जल्दी खाते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म भी सही रहेगा, इससे कैलोरी बर्न कनरे में मदद मिलेगी और ऐसे आपको वेट मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-19, 18:32 IST

Benefits Of Having Dinner Before Sunset:क्या आपका भी वजन तेजी से बढ़ रहा है? क्या कम खाना खाने के बावजूद आप वेट गेन कर रहे हैं?अगर हां तो आपको अपने डिनर टाइम पर ध्यान देने की जरूरत है। जी हां आप बिलकुल सही पढ़ रहे हैं। देर रात खाना खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। अधिकतर लोगों का डिनर रात को 12 बजे के बाद ही होता है। इससे ना सिर्फ वजन बढ़ता है बल्कि आपको और भी कई शारीरिक समस्याएं हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं खाना खाने का सही समय क्या है और जल्दी  खाना खाने से कैसे वेट मेंटेन करने में मदद मिलती है। इस बारे में जानकारी दे रही हैं डायटीशियन प्रियांका जायसवाल।

क्या सच में जल्दी खाना खाने से वेट मेंटेन होता है ? (Is it good to eat dinner before sunset)

Is it good to eat dinner at pm

एक्सपर्ट कहती हैं कि कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद ही बिस्तर पर सोने के लिए चले जाते हैं जबकि ऐसा करना गलत होता है। खाना खाने के बाद आपको टहलना चाहिए इससे डाइजेशन में सुधार होता है और नींद भी बढ़िया आती है। वहीं अगर कोई व्यक्ति डिनर ही देर रात 12 बजे करता है तो उसके पास टहलने का टाइम ही नहीं बचता है। इससे डाइजेशन पर असर पड़ता है। खाना ठीक से नहीं पचता है तो वो फैट डिपॉजिट के रूप में आपके शरीर में जमा होने लगता है। इससे भी आपका मोटापा बढ़ता है। वहीं एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि देर रात खाना खाने से आपका मेटाबॉलिज्म भी सही से काम नहीं करता है और जब मेटाबॉलिज्म काम नहीं करता है तो इससे कैलोरी भी बर्न नहीं होती है। ऐसे आप वेट गेन करने लगते हैं।

डॉक्टर के मुताबिक जब आप देर से खाना खाते हैं तो इससे आपकी नींद भी डिस्टर्ब होती है। कम नींद की वजह से कार्टिसोल हार्मोन बढ़ता है जो स्टार्स को बढ़ाता है। स्ट्रेस हार्मोन ओवरईटिंग को बढ़ावा देता है। इससे भी आप जंक, प्रोसेस्ड फूड खाते हैं और आपका वजन बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें-ये तीन रूल्स अपना लेंगे तो कभी नहीं होगा वेट गेन

क्या है डिनर करने का सही समय ? (Benefits of eating dinner before 8)

DINNER FOR WEIGHT LOSS

हेल्थ एक्सपर्ट 6 से 8 बजे के बीच या सोने से कम से कम तीन घंटे पहले खाना खाने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि कामकाजी लोगों के लिए 6-8 बजे के बीच खाना खाना मुश्किल हो सकता है ऐसी स्थिति में आप सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खाना जरूर खाएं। रात का खाना हमेशा हल्का और कम कैलोरी वाला खाना खाएं और खाना खाने के बाद कम से कम आधा घंटा या 20 मिनट पैदल जरूर चलें। इससे आपका डाइजेशन भी सही रहेगा,नींद में भी सुधार होगा और आप वेट मैनेज ( वेडिंग सीजन में ऐसे करें वजन कंट्रोल) भी कर पाएंगे

यह भी पढ़ें-फिट रहने के लिए हर उम्र के लोग कर सकते हैं ये 5 योगासन

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।