महिलाओं पर घर और बाहर दोनों की जिम्मेदारी होती है, इसी चक्कर में महिलाएं अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाती हैं। इसके कारण कई सारी समस्याएं होती है। ऐसे में हम आपको कुछ बेहद आसान से टिप्स बता रहे हैं जिसे आप बिना वक्त निकल भी आराम से कर सकती हैं, इससे सेहत में काफी हद तक सुधार होता है और खूबसूरती में भी इजाफा होता है।इस बारे में योगा एक्सपर्ट काम्या ने इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर की है आइए जानते हैं इस बारे में
महिलाओं को हर रोज करने चाहिए ये 7 काम
View this post on Instagram
A post shared by Kamya | Yoga Teacher (@yogawithkamya_)
- महिलाओं को डाइट में मखाने अंजीर और खजूर शामिल करना चाहिए। यह तीनों ही पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल संतुलन को सुधारने में मदद कर सकते हैं। यह खाद्य पदार्थ पेल्विक एरिया में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं जिससे यौन स्वास्थ्य में सुधार होता है वहीं इससे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है और थकावट भी दूर होती है।
- हर रोज चेहरे को ठंडा पानी से धोना चाहिए, इससे त्वचा में रक्त संचार बेहतर बनती है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। यह त्वचा के पोर्स को करते हैं और बंद करते हैं जिससे पिंपल और ब्लैकहेड्स कम होती है ठंडा पानी से आंखों के नीचे के डार्क सर्कल और सूजन को भी काम किया जा सकता है।
- पाचन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि आप मलासन में बैठे और गर्म पानी पिएं। इससे मल को मुलायम बनाने में मदद मिलती है और यह आसानी से पास होती है। पेट में फांसी गैस को बाहर निकलने में मदद मिलती है। इससे ब्लोटिंग कम होती है।
- डाइट में आपको बीजों का सेवन करना चाहिए। जैसे कद्दू और सूरज मुखी के बीज। इन बीजों में फाइबर होता है जो पाचन में मदद करता है और कब्ज को रोकता है। वहीं में विटामिन ई होता है जो बालों को झड़ने से रोकते हैं स्कैल्प को मजबूती देते हैं।
- सुबह उठकर फेस और नेक टैपिंग जरूर करें इससे चेहरे की सूजन को कम करने में मदद मिलती है चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है कोलेजन में उत्पादन होता है जैसे झुर्रियां कम होती है।
यह भी पढ़ें-PCOD में वजन कम करने के लिए न करें ये 3 काम
![yoga]()
- आप अनुलोम विलोम भी जरूर करें इससे हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है यह तनाव और चिंता में कमी आती है बेहतर 5 जून और भजन नियंत्रण में भी है सहायक होती है। ये त्वचाऔर बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
- और सबसे जरूरी है कि आप हर रोज अपने पैर को दीवार से सटाकर जरूर एक्सरसाइज करें, इससे पीएमएस के लक्षणों में कमी आती है। फर्टिलिटी में सुधार होता है। ब्लड प्रेशर कम होता है और दिल को फायदा पहुंचता है।यह रक्त प्रवाह को सुधरता है जिससे मन और शरीर को आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें-पीरियड में क्या करें, क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock