Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:03 PM IST
image

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 7 January 2026: आज वृश्चिक राशि के लिए करियर में बढ़ेगी पहचान, गुस्से और अहंकार पर रखना होगा नियंत्रण

7 जनवरी 2026 का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए कर्म, प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों से जुड़ा रहेगा। आज चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर आपके करियर और सामाजिक छवि को मजबूत बना सकता है। हालांकि, छोटी सी चूक या गुस्सा आपके बनाए हुए प्रभाव को नुकसान पहुंचा सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 08:05 IST

7 जनवरी 2026 का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए कर्म और प्रतिष्ठा से जुड़ा है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर आपकी राशि से दशम भाव में हो रहा है, जिससे करियर में वृद्धि, नए कार्यों की जिम्मेदारियां और सामाजिक स्तर पर पहचान मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप अपने काम को लेकर गंभीर रहेंगी और चाहेंगी कि आपकी मेहनत को सराहा जाए। हालांकि, सिंह राशि का चंद्रमा आपको ज़रूरत से ज़्यादा कठोर या कंट्रोलिंग बना सकता है, इसलिए गुस्से पर संयम रखना आवश्यक है।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन की बात करें तो दशम भाव का चंद्रमा आपके रिश्तों में व्यस्तता बढ़ा सकता है। आज आप काम में इतनी उलझ सकती हैं कि पार्टनर को समय देना मुश्किल लगे। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को पार्टनर की ओर से यह शिकायत मिल सकती है कि आप भावनात्मक दूरी बना रही हैं, जिससे हल्के मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ये लंबे समय तक नहीं टिकेंगे। सिंगल महिलाओं के लिए आज प्रेम से ज़्यादा करियर प्राथमिकता रहेगा।
उपाय - आज घर लौटकर अपने पार्टनर या परिवार के साथ भोजन करें।

scorpio daily horoscope

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज वृश्चिक राशि की महिलाओं पर कार्यस्थल पर ज़िम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। बॉस या सीनियर की नज़र आपके काम पर रहेगी, इसलिए ईमानदारी और अनुशासन के साथ काम करना ज़रूरी है। प्रशासन, मैनेजमेंट, पुलिस, रिसर्च या सरकारी क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन खास हो सकता है। अहंकार या टकराव से बचें, वरना आपकी छवि प्रभावित हो सकती है।
उपाय -घर से निकलने से पहले किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लें।

More For You

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आर्थिक रूप से आज स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन जिम्मेदारियों के कारण खर्च बढ़ सकता है। परिवार के साथ बाहर घूमने या किसी कार्यक्रम में बजट बिगड़ सकता है। करियर से जुड़े लाभ के संकेत हैं और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी बन रही है, लेकिन तुरंत धन प्राप्ति की उम्मीद न रखें। शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट आज सोच-समझकर करें।
उपाय -आज किसी जरूरतमंद को काला तिल या कंबल दान करें।

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में काम का दबाव मानसिक थकावट दे सकता है। गर्दन, कंधों या पीठ में जकड़न महसूस हो सकती है। तनाव कम करने के लिए थोड़ा आराम और स्ट्रेचिंग ज़रूरी है। ठंडी चीज़ों और ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन से परहेज करें, नहीं तो आगे परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- रात को ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;