PCOD में वजन कम करने के लिए न करें ये 3 काम

PCOD में महिलाओं के लिए वजन कम करना मुश्किल होता है। लेकिन, अगर आप एक्सपर्ट की बताई बातों का ध्यान रखेंगी, साथ ही हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करेंगी, तो आप वजन कम कर पाएंगी।

How to lose weight fast with PCOS

PCOD में अक्सर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से वजन बढ़ने लगता है, खासकर पेट और कमर के इर्द-गिर्द चर्बी बढ़ने लगती है। इस हेल्थ कंडीशन में महिलाओं के लिए, वजन कम करना भी मुश्किल होता है। कई बार खान-पान सही होने के बावजूद महिलाएं PCOD में वजन कम नहीं कर पाती हैं। इस हार्मोनल डिसऑर्डर में डाइजेशन भी कमजोर हो सकता है। साथ ही, इंसुलिन रेजिस्टेंस का असर, ब्लड शुगर लेवल पर भी होता है। इसके लक्षणों को मैनेज करने के लिए, दवाईयों के साथ डाइट और लाइफस्टाइल में सही बदलाव जरूरी है। अगर आप PCOD में वजन कम करना चाहती हैं, तो इन 3 बातों को आज ही से छोड़े। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज

best walking workout for weight loss

एक्सपर्ट का कहना है कि पीसीओडी में कई बार महिलाएं जल्दी वजन कम करने के लिए, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करती हैं। लेकिन, असल में यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी वजह से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है। यह स्ट्रेस हार्मोन है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है और इसकी वजह से आपको वजन कम करने में मुश्किल भी आ सकती है।

दही खाना

curd for gut health

आयुर्वेद के अनुसार, दही चैनल्स को ब्लॉक करता है। इसकी वजह से वजन कम करने में मुश्किल आ सकती है। दही, प्रोटीन का अच्छा सोर्स है और कई लोग वजन कम करने के लिए, इसका सेवन करते हैं। लेकिन, इसकी वजह से वजन बढ़ सकता है। अगर आपको पीसीओडी है, तो दही की जगह छाछ का सेवन करें। अगर आपको दही पसंद है, तो दही में घी, शहद या आंवला मिलाएं। इससे यह पचाने में आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें- PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप

इंसुलिन रेजिस्टेंस के लिए दवाई लेना

एक्सपर्ट का कहना है कि कई लोग इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने के लिए दवाईयों का सेवन करते हैं। लेकिन, इसकी वजह से असल में उल्टा असर होता है। भले ही कुछ समय के लिए इंसुलिन रेजिस्टेंस कम हो जाए और आप वजन कम कर पाएं, लेकिन बाद में वजन बढ़ने लगेगा। आप आयुर्वेदिक हर्ब्स हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी, बिल्व, अपराजिता और आंवला को शामिल करें।

यह भी पढ़ें- PCOD से परेशान महिलाओं को वजन कम करने के लिए फॉलो करनी चाहिए यह डाइट

PCOD में वजन कम करने के लिए, आप ये 3 काम आज ही से अवॉइड करें। साथ ही, सही डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP