क्या टॉयलेट में घंटों बैठने के बावजूद आपका पेट साफ नहीं होता है और ऐसे में आपको दिनभर अजीब सा महसूस होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ जबरदस्त घरेलू उपाय लेकर आए हैंं जिसकी मदद से आपका पेट टॉयलेट में बैठते ही साफ हो जाएगा। शायद आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा। लेकिन इन घरेलू उपायों को अपनाने के बाद ऐसा संभव है। आइए जानें कौन से हैंं ये घरेलू नुस्खे जो आपको इस परेशानी से आराम दिलाएंगे।
मेरी एक दोस्त को भी यही समस्या थी, या तो उसका पेट ठीक से साफ नहीं होता था या हमेशा खराब ही रहता था। आजकल यह एक आम समस्या बन गई है। आज की बिजी लाइफस्टाइल के चलते खाने की जगह पिज्जा, ब्रेड, बर्गर आदि ने ले ली है। लेकिन इसे पचने में काफी समय लग जाता है। इस कारण पेट में अपच, पेट ठीक से साफ ना होना, खराब होना, खट्टी डकारें आना आदि जैसी समस्याएं होने लगी हैंं। जबकि शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए पेट का साफ होना बेहद जरूरी होता है।
कुछ लोगों को टॉयलेट में घंटों बिताने के बाद भी पेट साफ ना होने की शिकायत होती है। पेट साफ ना हो पाने के कारण पूरा दिन बैचेनी बनी रहती है और पेट में टॉक्सिन एकत्रित होने लगते हैं, वह अलग। ऐसे में रोजाना सुबह अच्छे से पेट का साफ होना बेहद जरूरी होता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने शालीमार स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की डाइटिशियन सिमरन सैनी से बात की तब उन्होंने हमें 5 घरेलू उपायों के बारे में बताया। आइए जानें कौन से हैं ये घरेलू उपाय।
पानी
पानी हमारी हेल्थ के लिए अमृत है यह बात तो सभी जानते हैं। इसलिए रोजाना 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। पानी बॉडी को अच्छे से डिटॉक्स करने में सबसे फायदेमंद होता है, जिनको पेट साफ न होने की समस्या होती है उन्हें तो दिनभर में खूब सारा पानी पीना चाहिए। सुबह के समय तो गुनगुना पानी पीने से बहुत फायदा होता है। सुबह उठने के बाद 1 गुनगुना पानी पीएं, फिर टॉयलेट जाएं। इससे आपका पेट अच्छे से साफ हो जाएगा। आप चाहे तो इसमें 1 ढक्कन गोअर्क मिलाकर पी सकती हैं। कुछ दिन इस उपाय को करने से आपका पेट तुरंत साफ होने लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें:Home Remedy: आटे में रोजाना ये '1 चीज' मिलाकर खाएंगी तो जिदंगी भर नहीं होगी कब्ज
लहसुन
अगर आप चाहती हैं कि आपका पेट सुबह घंटों टॉयलेट में बैठने की बजाय आसानी से और जल्दी साफ हो जाए तो खाने में लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सख्त मल को मुलायम कर आपकी आंतों से आसानी से बाहर करतेे हैंं। इसे आप भूनकर या फिर कच्चा खा सकती हैं। यह आपकी बॉडी के लिए और कई तरह से फायदेमंद होता है।
सेब का सिरका
सेब का सिरका आपकी कई समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ पेट को साफ करने में भी मदद करता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका पेट साफ हो और ज्यादा देर तक टॉयलेट में न बैठना पड़े तो इसके लिए आप सेब का सिरका ले सकती हैंं। यह डाइजेशन को दुरूस्त करके आपकी पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर करने की ताकत रखता है। इसके औषधीय गुण पेट की हर समस्या के लिए रामबाण की तरह काम करते हैंं। आपको सेब का सिरका रोजाना खाने से पहले 2 चम्मच आधे कप पानी में मिलाकर सुबह और शाम लेना है।
इसे जरूर पढ़ें:Home Remedy: आटे में रोजाना ये '1 चीज' मिलाकर खाएंगी तो जिदंगी भर नहीं होगी कब्ज
दही
दही को पेट के लिए रामबाण माना जाता है। पेट को साफ रखने के लिए जो बैक्टीरिया फायदेमंद होते हैं और जो हमारी आंतों के लिए भी जरूरी है वो बैक्टीरिया दही में पाए जाते हैं। दही खाने से उन बैक्टीरिया की कमी पूरी होती है। इससे पेट सही रहता है। पेट को हेल्दी रखने के लिए आप दही, छाछ आदि ले सकती हैंं।
इसबगोल
इसबगोल एक प्रभावकारी आयुर्वेदिक हर्ब है, जिसे डाइजेशन संबंधी कई तरह की बीमारियों बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके बेहतरीन गुणों के कारण इसबगोल को पेट से जुडी कई तरह की परेशानियों में बहुत कारगर माना जाता है। जिन लोगों को कब्ज़ या पेट की गड़बड़, आंतों के रोगों, खराब हाज़मा जैसी परेशानियां रहतीं हैं, उनके लिए इसबगोल एक आसान, सस्ता और नेचुरल उपाय है। इसबगोल की तासीर ठंडी होती है, यह पेट के आंतों में फंसे मल को निकालकर पेट साफ़ करता है।
Recommended Video
तो देर किस बात की अगर आपका पेट भी सुबह घंटों बैठने के बाद भी साफ नहीं होता है तो इन टिप्स को आजमाएं और पेट को तुरंत साफ पाएं।ऐसी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों