Anti Ageing: बढ़ती उम्र आपको छू भी नहीं पाएगी, इन 3 आदतों को आज ही छोड़े

उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर और शरीर में इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर आप खान-पान और जीवनशैली से जुड़ी सही आदतों को अपनाएंगी, तो बढ़ती उम्र के लक्षण आपको आसानी से नहीं छू पाएंगे।

 
How can I prevent premature skin aging

अक्सर कहते हैं कि न जब आप अंदर से खुद होते हैं, तो उसका असर आपके चेहरे पर साफ दिखाई देने लगता हैं। आपने भी अक्सर इस बात को नोटिस किया होगा। वहीं, जब आप दुखी होते हैं, तो आपके चेहरे का ग्लो कहीं खो जाता है। जिस तरह हमारे मूड का असर चेहरे पर होता है, ठीक उसी तरह हमारे खान-पान और जीवनशैली का असर भी हमारे चेहरे पर नजर आता है। गलत खान-पान, सोने-जागने की अनियमित आदतों के चलते चेहरे पर दाग-धब्बे हो सकते हैं और चेहरा अपनी रंगत खोने लगता है।

इतना ही नहीं, अगर आप खान-पान से जुड़ी गलत आदतों को अपनाती हैं, तो इससे एजिंग के लक्षण भी आपके चेहरे पर समय से पहले नजर आने लगते हैं। यहां हम आपको 3 ऐसी ही आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे बढ़ती उम्र के लक्षण आपके चेहरे पर जल्दी दिखाई देते हैं। इन्हें आपको समय रहते छोड़ देना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन हार्मोन और गट हेल्थ कोच भी हैं।

मीठा ज्यादा खाना

avoid sweets for healthy skin

मीठा ज्यादा खाना ब्लड शुगर की वजह बन सकता है। इससे शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है। लेकिन साथ ही यह एजिंग पर भी असर डालता है। ज्यादा मीठा खाने से स्किन ब्रेकडाउन होने लगती है और उम्र से पहले आपकी स्किन पर एजिंग के साइन्स दिखाई देने लगते हैं।

पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स को खाना

एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड को डाइट में शामिल करती हैं, तो इससे न केवल आपकी स्किन ग्लो खो सकती हैं। बल्कि इससे शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी हो सकती है। जिससे चेहरे पर दाग-धब्बे, डार्क सर्कल्स नजर आने लगते हैं और साथ ही समय से पहसे झुर्रियां (झुर्रियां कम करने के लिए फूड्स) हो सकती हैं और स्किन अपना लचीलापन व कसाव भी खो देती है।

यह भी पढ़ें- जवां रहने के लिए अपनाएं ये 7 आदतें, देरी से आता है बुढ़ापा

पानी कम पीना

hydration for skin health

स्किन को हेल्दी रखने के लिए हाइड्रेशन बहुत जरूरी है। अगर आप सही मात्रा में पानी नहीं पीती हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन (पानी पीने का सही तरीका) हो सकता है। स्किन सेल्स में न्यूट्रिशन्स की कमी हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

यह भी पढ़ें-चेहरे की झुर्रियां कम करती है यह 1 एक्‍सरसाइज, रोजाना 5 मिनट करें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP