बढ़ती उम्र के कारण त्वचा में झाइयां, झुर्रियां और डार्क सर्कल्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं। उम्र के साथ-साथ कुछ अन्य कारणों से भी ये समस्याएं सतानी लगती हैं। इसमें डाइट में पोषक तत्वों की कमी, अनिद्रा, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, लंबी बीमारी, प्रदूषण, मानसिक तनाव आदि शामिल हैं। इनसे त्वचा की प्राकृतिक चिकनाई कम होने लगती है, जिससे ड्राईनेस आ जाती है।
झुर्रियों और झाइयों से चेहरे की खूबसूरती कम होने लगती है। लेकिन, यदि खुद का ध्यान रखा जाए तो सुंदरता को काफी समय तक बरकरार रखा जा सकता है। आज हम आपको मंडे मोटिवेशन सीरिज के अंतर्गत एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिसे रोजाना कुछ देर करके आप बढ़ती उम्र के साथ होने वाली इन सभी समस्याओं को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।
जी हां, हम कपोल धौति क्रिया के बारे में बता रहे हैं। यह एक ऐसी योग फेशियल मसाज है, जो चेहरे की मसल्स पर काम करती है, चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है और नेचुरल ग्लो देती है। इनके बारे में हमें फेस योगा एक्सपर्ट हरिता अग्रवाल बता रही हैं।
एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट का कहना है, ''कपोल धौति क्रिया को मुख शुद्धि क्रिया के नाम से भी जाना जाता है। यह झुर्रियों, बेजान त्वचा और मुंहासों को कम करने वाली सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। साथ ही, यह गालों की मसल्स को भी मजबूत बनाती है।''
View this post on Instagram
कपोल धौति क्रिया की विधि
- पीठ को सीधा करके बैठ जाएं।
- उंगलियों को आपस में मिलाएं।
- अब उंगालियों को प्रेस करें।
- गहरी सांस लें।
- अगूंठे से नाक बंद करें।
- मुंह में हवा भरें।
- फिर चिन को गर्दन से सटाएं।
- जब तक संभव हो, तब तक पोजिशन में रहें।
- ऐसा रोजाना 3 बार करें।
कपोल धौति क्रिया के फायदे
यह ब्यूटी से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है-
- डबल चिन
- 11 लाइन्स
- माथे की झुर्रियां
- झाइयां
- डार्क सर्कल्स
- मुंहासे
कपोल धौति क्रिया के अन्य फायदे
- सही तरीके से एक्सरसाइज करने से तनाव कम करने में मददमिलती है।
- इससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है, जिससे चेहरे की झुर्रियां कंट्रोल होती हैं।
- ब्रेन और मन शांत करने वाला सबसे अच्छा, सस्ता और असरदार तरीका है।
- नर्वस सिस्टम को शांत करती है, जिससे शांति की भावना का अनुभव होता है।
- यह शरीर को डिटॉक्स करती है।
- इसे रोजाना करने से ऑफिस जाने वालों को सिरदर्द और माइग्रेन जैसी आम समस्याएं कम सताती हैं।
- इसका शांत प्रभाव आपके ब्लड प्रेशर के लिए भी अच्छा है।
आप भी इस एक्सरसाइज को करके चेहरे को खूबसूरत और सेहत से जुड़े कई फायदे पा सकते हैं। अगर आपको भी एक्सरसाइज से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों