Sat Apr 11, 2026 | Updated 11:50 PM IST
image

महंगी क्रीम लगाना छोड़ देंगी आप, ये स्क्रब पाउडर देगा Glass Skin

टैनिंग और बेजान त्वचा से परेशान हैं तो महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स छोड़ें। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने घर पर बनने वाले असरदार नेचुरल स्क्रब पाउडर के बारे में बताया है। यह स्क्रब गुलाब, संतरे के छिलके और दालों से बनता है, जो त्वचा को गहराई से साफ कर टैनिंग हटाता है। इसे रेगुलर इस्‍तेमाल करने से डेड स्किन निकलती है और त्वचा में निखार आता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-11, 18:36 IST

क्‍या आपकी त्‍वचा टैनिंग और डलनेस की वजह से बेजान लगने लगी है, तो अब आपको महंगे केमिकल प्रोडक्‍ट्स पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही नेचुरल और असरदार स्‍क्रब तैयार कर सकती हैं। यह आपकी त्‍वचा को अंदर से साफ करके नेचुरल ग्‍लो वापस लाने में मदद करेगा। इस स्‍क्रब के बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं।

एक्‍सपर्ट की राय

एक्‍सपर्ट का कहना है कि कई बार धूप, धूल, पॉल्यूशन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण त्वचा अपनी नेचुरल चमक खो देती है। ऐसे में बार-बार फेशियल या केमिकल ट्रीटमेंट करवाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता, लेकिन अब आप इस नेचुरल स्‍क्रब पाउडर की मदद से त्वचा को अंदर से साफ करके अपना खोया हुआ निखार वापस पा सकती हैं।

यह स्‍क्रब पाउडर न सिर्फ स्किन की ऊपरी परत पर जमी गंदगी को हटाता है, बल्कि पोर्स के अंदर तक जाकर डीप क्लीनिंग करता है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से त्वचा में जमा डेड स्किन सेल्स धीरे-धीरे निकल जाते हैं, जिससे स्किन फ्रेश, मुलायम और हेल्दी दिखने लगती है। खास बात यह है कि इसमें मौजूद नेचुरल तत्व स्किन को पोषण भी देते हैं, जिससे चेहरे पर लंबे समय तक ग्लो बना रहता है।

homemade scrub powder for tanning

केमिकल-फ्री स्‍क्रब पाउडर सामग्री

यह उबटन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें नेचुरल हैं और त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए गहराई से साफ करती हैं।

  • सूखे गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर- 2 बड़े चम्मच
  • संतरे के छिलके का पाउडर- 2 बड़े चम्मच
  • मसूर दाल का पाउडर- 2 बड़े चम्मच
  • मूंग दाल का पाउडर- 2 बड़े चम्मच
  • मंजीष्ठा पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • केसर (हल्का कूटा हुआ)- 1/2 छोटा चम्मच

केमिकल-फ्री स्‍क्रब पाउडर की विधि

  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके मिक्सर में बारीक पीस लें, ताकि स्मूद पाउडर तैयार हो जाए।
  • इसे एक साफ और एयरटाइट कांच की बोतल या जार में स्टोर करें।
  • इस तरह यह लंबे समय तक खराब नहीं होगा।
  • इस स्‍क्रब की 1-2 बड़े चम्मच लें।
  • इसमें गुलाब जल, कच्चा दूध या दही मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें।
  • इसे 5-10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धोएं।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से अच्‍छे से रिजल्‍ट मिलते हैं।

scrub powder for tanning

केमिकल-फ्री स्‍क्रब पाउडर के फायदे

  • स्किन टैनिंग को धीरे-धीरे कम करता है।
  • डल और बेजान त्‍वचा को ब्राइट बनाता है।
  • पोर्स को गहराई से साफ करता है।
  • डेड स्किन हटाकर स्किन को स्‍मूथ बनाता है।
  • चेहरे को नेचुरल ग्‍लो देता है।

यह भी पढ़ें- इंस्‍टेंट ग्‍लो पाने के लिए इन नेचुरल स्‍क्रब का करें इस्तेमाल, चमक उठेगी त्वचा

यह भी पढ़ें- Dead Skin Removal Tips: डेड स्किन को रिमूव करने के लिए घर पर बनाएं ये स्‍क्रब

यह स्‍क्रब पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बना है, स्किन को सॉफ्ट रखता है और इसके कोई साइड इफेक्‍ट्स नहीं हैं, लेकिन फिर भी इसे इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर कर लें, क्‍योंकि हर किसी की स्किन चीजों के प्रति अलग तरह से रिएक्‍ट करती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।