Sun Apr 12, 2026 | Updated 01:15 AM IST
homemade kiwi face pack

कीवी फ्रूट के छिलके से इस तरह करें चेहरे को स्‍क्रब

चेहरे और होंठों की टैनिंग दूर करने के लिए कीवी के छिलके का इस तरह करें इस्‍तेमाल। 
Editorial
Updated:- 2021-05-20, 15:45 IST

कीवी फल के बारे में सभी ने सुन रखा है। यह स्‍वादिष्‍ट होने के साथ-साथ बेहद फायदेमंद भी होता है। खासतौर पर शरीर के प्‍लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कीवी फल का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। मगर क्‍या आपको पता है कि कीवी त्‍वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। बेस्‍ट बात तो यह है कि आप कीवी की छिलके का भी इस्‍तेमाल त्‍वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कर सकती हैं।

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट पूनम चुग ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट शेयर की है। इस पोस्‍ट में उन्‍होंने बताया है कि कैसे कीवी के छिलके से आप चेहरे को स्‍क्रब कर सकती हैं। वह कहती हैं, ' त्‍वचा के पोर्स को क्‍लीन करने के लिए और टैनिंग की समस्‍या को दूर करने के लिए आप कीवी की छिलके का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।'

आप इस इंस्‍टाग्राम लिंक को देख कर इस बात का आइडिया भी लगा सकती हैं कि आपको कीवी के छिलके से फेस स्‍क्रबिंग कैसे करनी है-

kiwi for skin whitening

त्‍वचा के लिए किवी के फायदे-

  1. कीवी में विटामिन-ई की भरपूर मात्रा होती है। यह त्‍वचा को यूथफुल बनाए रखता है।
  2. कीवी प्रोटीन का भी अच्‍छा सोर्स होता है यह त्‍वचा में कोलेजन के प्रोडक्‍शन को बढ़ाता है, जिससे त्‍वचा में कसाव बना रहता है और एजिंग की समस्‍या नहीं होती है।
  3. अगर आपकी त्‍वचा पर मुंहासे हैं तो कीवी का प्रयोग करने पर इस समस्‍या में राहत मिलेगी।
  4. कीवी विटामिन-सी का भी अच्‍छा सोर्स होता है। अगर आपकी त्‍वचा में टैनिंग है या फिर होंठों के आस-पास की त्‍वचा काली हो रही है तो आपको कीवी का इस्‍तेमाल करना चाहिए। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें: उम्र से 10 साल छोटा दिखने के लिए अपनाएं शहनाज हुसैन के ये टिप्‍स

View this post on Instagram

A post shared by Lucky Soni (@mac_pro_makeup_poonam6758)

कैसे करें किवी से चेहरे को स्‍क्रब-

पूनम चुग बताती हैं, 'कीवी फ्रूट को छीलने के बाद उसके छिलके को अमूमन लोग फेंक देते हैं। मगर आप उसके इस्‍तेमाल से त्‍वचा को स्‍क्रब कर सकते हैं।' पूनम इसकी विधि भी बताती हैं-

  • सबसे पहले कीवी फ्रूट की ऊपरी भाग को चाकू की मदद से काट लें।
  • अब एक स्‍पून की मदद से कीवी फ्रूट के अंदर मौजूद गूदे को निकाल लें और खा लें।
  • इसके बाद आप कीवी के बचे हुए छिलके के अंदर के भाग को चेहरे पर लगाएं।
  • इसके बाद आप कीवी के छिलके के बाहरी भाग से चेहरे और होंठों को स्‍क्रब करें।
  • ऐसा 2 मिनट करें। अच्‍छे रिजल्‍ट्स के लिए हफ्ते में दो बार इस नुस्‍खे को जरूर आजमाएं।

इसे जरूर पढ़ें: टमाटर के जैल से करें चेहरे की टैनिंग दूर

kiwi fruit beauty tricks

चेहरे को स्‍क्रब करते वक्‍त ध्‍यान रखें ये बातें-

  • कीवी के छिलके से चेहरे को स्‍क्रब करते वक्‍त इस बात का ध्‍यान रखें कि इसे ज्‍यादा जोर से चेहरे पर न रगड़ें। ऐसा करने पर चेहरे पर स्‍क्रैच आ सकता है।
  • आंखों के पास कीवी के छिलके को कभी न रगड़ें। कीवी का छिलका खुरदरा होता है, इससे चोट भी लग सकती है।
  • केवल 2-3 मिनट ही कीवी के छिलके से त्‍वचा को स्‍क्रब करें और बाद में मॉइश्‍चराइजर जरूर लगाएं क्‍योंकि पोर्स ओपन हो जाते हैं।

यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी ब्‍यूटी ट्रिक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।