herzindagi
image

हेल्दी वजाइना के लिए इन 10 टिप्स को करें फॉलो, इंफेक्शन से होगा बचाव और इंटिमेट हेल्थ होगी बेहतर

महिलाओं के लिए वजाइना की हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इंटिमेट हाइजीन को मेंटेन करने और इंफेक्शन से बचने में एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स मदद कर सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-04-27, 13:36 IST

Tips for Healthy Vagina: जितना जरूरी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर ध्यान देना है, उतना ही जरूरी इंटिमेट हेल्थ का ख्याल रखना भी है। महिलाएं अक्सर अपनी इंटिमेट हेल्थ के बारे में ज्यादा सजग नहीं रहती हैं और कई महिलाओं को इंटिमेट हाइजीन को मेंटेन करने और वजाइना की सही देख-रेख करने का सही तरीका ही नहीं पता होता है। वजाइनल इंफेक्शन से बचने और प्राइवेट एरिया को हेल्दी रखने के लिए, एक्सपर्ट के बताए टिप्स को फॉलो करें।  यह जानकारी, डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह एक कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

हेल्दी वजाइना के लिए इन टिप्स को करें फॉलो (How to prevent vaginal infections naturally?)

vaginal health tips by expert

  • वजाइना को वॉश न करें। आपको सिर्फ वल्वा को वॉश करना है। वजाइनल एरिया को वॉश करने के लिए, सिर्फ हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इंटिमेट एरिया वॉश या साबुन का यूज न करें।
  • सेक्शुअल रिलेशन के आधे घंटे के अंदर यूरिन पास जरूर करें। इससे इंफेक्शन के चांसेज कम होते हैं।
  • वजाइना को वॉश करते वक्त पानी तेजी से स्प्लैश न करें। इससे वजाइना के नेचुरल पीएच बैलेंस पर असर होता है।
  • वजाइना का नेचुरल पीएच बैलेंस जब प्रभावित होता है, तो इससे वजाइनल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। याद रखें कि वजाइना खुद को क्लीन कर सकती है। ऐसे में किसी भी अन्य प्रोडक्ट या तरीके का इस्तेमाल वजाइनल हेल्थ पर असर डाल सकता है।

 यह भी पढ़ें- वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी इन बातों को न समझें नॉर्मल, हर महिला को देना चाहिए इन पर ध्यान

Vaginal pain Causes

  • प्यूबिक हेयर को अगर आप रिमूव करती हैं, तो इसे पूरी तरह से न हटाएं। आपको इन्हें सिर्फ ट्रिम करना है। इन्हें पूरी तरह से शेव न करें।
  • वल्वा के आस-पास खुशबू वाले साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
  • कॉटन अंडरवियर पहनें। यह इंटिमेट एरिया की स्किन के लिए अच्छे होते हैं और इनसे दाने और एलर्जी नहीं होते हैं। खासकर, गर्मियों में सिंथेटिक अंडरवियर न पहनें।
  • गर्मी में बाहर से आने के बाद जैसे आप हाथ-पैर और मुंह को धोती हैं, वैसे ही वजाइनल एरिया को भी साफ करने पर ध्यान दें। अगर अंडरवियर में अधिक पसीना है, तो इसे तुरंत बदलें।
  • पीरियड्स के दिनों में पैड 4-5 घंटे में जरूर बदलें। अगर आप पीरियड पेंटी का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसे भी समय-समय पर चेंज करना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होना नॉर्मल है?


वजाइनल हेल्थ के लिए एक्सपर्ट के बताए टिप्स को जरूर फॉलो करें। साथ ही, अगर आपको वजाइना में इंफेक्शन, जलन या अन्य कोई लक्षण महसूस हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकजाल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।