रोजाना 5 मिनट डीप ब्रीदिंग करने से क्या होता है?

योग, प्राणयाम और डीप ब्रीदिंग जैसी कई चीजें हैं, जो सेहतमंद रहने में मदद करती हैं। रोजाना 5 मिनट डीप ब्रीदिंग करने से क्या होता है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं।
image
  • सेहतमंद रहने के लिए, खान-पान का सही होना, एक्सरसाइज और योग करना बहुत जरूरी है। योग, प्राणयाम और डीप ब्रीदिंग जैसी कई चीजें हैं, जो सेहतमंद रहने में मदद करती हैं। अक्सर अपने बिजी लाइफस्टाइल से लोग, फिटनेस के लिए टाइम नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में उन्हें योग, एक्सरसाइज करने या जिम में घंटों पसीना बहाने का समय नही मिल पाता है। लेकिन, अगर हम आपसे कहें कि रोजाना 5 मिनट सिर्फ 1 काम करने से आपको कई बड़े लाभ मिल सकते हैं। हम डीप ब्रीदिंग की बात कर रहे हैं। रोजाना 5 मिनट डीप ब्रीदिंग करने से क्या होता है, इससे आपको शरीर में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में योग एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

रोजाना 5 मिनट डीप ब्रीदिंग करने से क्या होता है? (What happens if you do deep breathing daily for 5 minutes)breathing exercise for stress

  • जब आप रोजाना 5 मिनट डीप ब्रीदिंग करती हैं, तो इससे स्ट्रेस दूर होता है और नींद अच्छी आती है।
  • दिन में रोज 1 बार डीप ब्रीदिंग करने से डोपामाइन हार्मोन निकलता है। यह हार्मोन, नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है। यह एक हैप्पी हार्मोन है और इससे इंसान अंदर से खुश होता है।
  • इससे सिरदर्द, कमर दर्द और गर्दन की अकड़न दूर होती है।
  • गहरी-गहरी सांस लेने से, हमारे शरीर में पहुंचने वाली ऑक्सीजन खून के माध्यम से शरीर की सेल्स तक पहुंच जाती है।
  • इससे शरीर को बेहतर ऑक्सीजन मिलती है और कई बीमारियों में फायदा मिलता है।
  • यह स्ट्रेस और एंग्जायटी दूर करने में मदद करता है।
  • दिल और फेफड़ों के लिए भी डीप ब्रीदिंग फायदेमंद है।
  • इससे फोकस और मेमोरी अच्छी होती है। इससे एंडॉर्फिन हॉर्मोन निकलता है, जो स्ट्रेस को कम करता है।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं रोज 5 मिनट प्लैंक एक्सरसाइज करने से क्या होता है?

कैसे करें डीप ब्रीदिंग? (How many minutes should I do deep breathing)

kapalbhati benefits for health

  • सबसे पहले एक जगह आराम से बैठ जाएं।
  • अब हाथ छाती पर रखें और एक हाथ पेट पर रखें।
  • आप दोनों हाथों को जोड़ भी सकती हैं।
  • ऐसा करते हुए गहरी सांस लें।
  • इसे आप कुर्सी पर बैठकर भी कर सकती हैं।
  • रोजाना दिन में इसे 5-10 मिनट दो बार करें।
  • इससे आपको कई फायदे मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- कोर्टिसोल और थायराइड हार्मोन बैलेंस करने के लिए करें ये 2 प्राणायाम

रोजाना 5 मिनट डीप ब्रीदिंग करने से आप कई फायदे पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP