ब्रा पहनने के बाद नजर आती है चर्बी? इन दो योगासनों से होगी कम

कई बार ब्रा पहनने के बाद भी अंडरआर्म और बैक फैट बाहर निकलता है और ब्रा के अंदर कवर नहीं होता है। इससे पूरी फिगर खराब लगने लगती है। ऐसे में एक्सपर्ट के बताए दो योगासन रोजाना करने से यह चर्बी कम हो सकती है।
image

ब्रेस्ट को सपोर्ट और परफेक्ट शेप देने के लिए महिलाएं ब्रा पहनती हैं। ब्रा की सही फिटिंग बहुत जरूरी है। हैवी ब्रेस्ट होने पर यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। अगर सही फिटिंग की ब्रा न पहनी जाए, तो इससे न केवल ब्रेस्ट की शेप पर असर होता है बल्कि पीठ दर्द समेत कई अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं। कई बार प्लस साइज की वजह से ब्रा पहनने के बाद भी, पीठ के ऊपर के हिस्से की चर्बी या अंडरआर्म की चर्बी बाहर निकलती है और देखने में काफी खराब लगती है। इसकी वजह से कई बार महिलाएं अपनी पसंद की ड्रेस भी नहीं पहन पाती हैं और फिगर को लेकर भी असमंजस में रहती हैं। ऐसे में इन 2 योगासनों को करने से, आप इस चर्बी को आसानी से कम कर सकती हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

चक्रासन

wheel pose for bra fat

  • सबसे पहले योगा मैट पर कमर के बल लेट जाएं।
  • अब पंजों को मैट पर रखें।
  • पैरों को घुटनों से अंदर को मोडे़ं।
  • हथेलियों में कानों के पास ले जाकर जमीन पर रखें।
  • उंगलियों की दिशा को आपको पैरों की तरफ रखना है।
  • धीरे-धीरे सांस लें।
  • सांस छोड़े। पैरों और सिर पर दबाव डालते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की तरफ उठाना है।
  • सांस भरें और सिर को ऊपर उठाएं।
  • अपने शरीर का वेट हथेलियों और पंजों पर डालें।
  • कमर को ऊपर उठाएं और कुछ सेकेंड्स के लिए इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • सांस छोड़ते हुए वपिस ओरिजनल पोजिशन में आएं।
  • इस आसन को करने से डाइजेशन में सुधार होता है, बेली फैट कम होता है और ब्रा फैट भी कम होता है।
  • इसे आप अपनी क्षमतानुसार कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- हैवी ब्रेस्ट के लिए पहनती हैं ज्यादा टाइट ब्रा? जान लीजिए इसके नुकसान

धनुरासन

dhanurasana for bra fat

  • सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल ले जाएं।
  • पैरों को हिप्स के पास लेक आएं।
  • सांस को अंदर की ओर खीचें।
  • अपने पैरों के टखनों को हाथों से पकड़ें।
  • गर्दन को आपको एकदम सीधा रखना है।
  • अब सामने की तरफ देखें और सांस लें।
  • टखनों को हाथों से पकड़ते हुए आपको शरीर को एक धनुष की पोजिशन में लेकर आना है।
  • गहरी सांस लेकर कुछ देर इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • कुछ सेकेंड बाद सांस छोड़ें और इस पोजिशन से वापिस ओरिजनल पोजिशन में आ जाएं।
  • इसे करने से बेली फैट, आर्म फैट और बैक फैट कम होता है।

यह भी पढ़ें- ब्रा फैट के लिए दिन में सिर्फ 10 मिनट करें ये 3 एक्‍सरसाइज

ब्रा पहनने के बाद, बाहर नजर आने वाला फैट शर्मिंदगी का कारण न बने, इसके लिए, इन 2 योगासनों को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP