herzindagi
image

सुबह उठते ही घुटनों में होता है दर्द? करें ये एक्सरसाइज

सुबह उठते ही घुटनों में दर्द एक सामान्य समस्या है। अगर आपको भी यह समस्या सताती है तो जानते हैं किस प्रकार की एक्सरसाइज से घुटनों के दर्द को काम किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-01-22, 17:58 IST

सुबह उठते ही घुटनों में दर्द होना एक आम सी समस्या हो गई है, यह समस्या खासकर उम्रदराज लोगों में देखने को मिलती है, अगर आपके भी घर में बूढ़े बुजुर्ग हैं, जिन्हें सुबह उठने पर घुटनों में दर्द की शिकायत होती है तो आपको हम कुछ प्रभावी एक्सरसाइज बता रहे हैं जिसका अभ्यास सुबह के वक्त करने से घुटनों के दर्द में आराम मिल सकता है। इस बारे में योगा एक्सपर्ट काम्या में जानकारी दे रही हैं।

घुटनों के दर्द को दूर करते हैं ये एक्सरसाइज (Knee Pain)

toe curls

टो कर्ल्स

टो कर्ल्स एक बेहद सरल और प्रभावी व्यायाम है, जिससे पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। लचीलापन बढ़ता है और घुटने के दर्द में आराम मिलता है।

  • इसे करने के लिए एक आरामदायक सपाट सतह पर बैठ जाएं।
  • अब अपने पैरों को सीधा कर लें
  • अब अपने पैरों के अंगूठों को नीचे की तरफ झुकाएं फिर ऊपर की तरफ उठाएं।
  • इस प्रक्रिया को कम से कम 20 बार दोहराएं।
  • इस टो कर्लिंग के नाम से जानते हैं।

अल्टरनेटर एंकल स्ट्रेच

यह भी एक प्रभावी व्यायाम है जो आपके पिंडलियों और टखनों की लचीलापन और ताकत को सुधारने में मदद करता है।

  • इसे करने के लिए एक आरामदायक सपाट सतह पर बैठ जाएं।
  • अब अपने पैरों को सीधा कर लें
  • अब अपने पैरों के एंकल को नीचे की तरफ झुकाएं फिर ऊपर की तरफ उठाएं।
  • इस प्रक्रिया को एक बार दाहिने पैर से करें दूसरे बार बाएं पैर से करें
  • इसे कम से कम 20 बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें-तनाव की वजह से भूल गए हैं मुस्कुराना, स्ट्रेस कम करने के लिए रोज करें ये 2 योगासन

स्ट्रेच एंड होल्ड

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kamya | Yoga Teacher (@yogawithkamya_)

  • इसे करने के लिए एक आरामदायक सपाट सतह पर बैठ जाएं।
  • अब अपने पैरों को सीधा कर लें।
  • अब अपने पैरों के एंकल को अपनी तरफ स्ट्रेच करें
  • इसे 10 सेकेंड तक होल्ड करके रखें।
  • फिर वैसे सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • इसे भी कम से कम 10 बार दोहराएं।

कुशन एंकल स्ट्रेच

  • इसे करने के लिए एक आरामदायक सपाट सतह पर बैठ जाएं।
  • अब अपने पैरों को सीधा कर लें
  • अब अपने घुटनों के नीचे कुशन रखें।
  • अब एंकल को बारी बारी से ऊपर और नीचे की तरफ झुकाएं।
  • इस प्रक्रिया को भी 10 बार दोहराएं।

इसके अलावा घुटनों में दर्द को दूर करने के लिए आप टो वॉक करें,आपकी एड़ी जमीन की सतह से ऊपर होगी और पूरा भार टो पर होगा।

यह भी पढ़ें-दिमाग और शरीर दोनों रहेंगे एक्टिव, रोज करें ये आसन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।