तनाव की वजह से भूल गए हैं मुस्कुराना, स्ट्रेस कम करने के लिए रोज करें ये 2 योगासन

तनाव और एंग्जायटी का असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। स्ट्रेस को दूर करने और शरीर में कोर्टिसोल लेवल को कम करने के लिए, आप एक्सपर्ट के बताए इन 2 योगासनों को शामिल करें।

Which yoga is best for anxiety and stress

कई लोग अच्छी और खुशहाल लाइफ को पैसे या सफलता से जोड़कर देखते हैं, यह बेशक गलत नहीं है। लेकिन, असल में अगर आप निरोगी हैं, आपको कोई बीमारी नहीं है, फिजिकली और मेंटली आप सुकून में हैं, तो यह सबसे बड़ा सुख है। फिजिकल हेल्थ के साथ, मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। अधिक तनाव का सीधा असर, हमारी मेंटल हेल्थ पर होता है। क्रॉनिक स्ट्रेस, डिप्रेशन का कारण बन सकता है। वहीं, इसकी वजह से आपकी फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित होती है। बीपी बढ़ना, वजन पर असर, दिल की बीमारियां, दर्द और हार्मोनल इंबैलेंस जैसी कई चीजें, स्ट्रेस के कारण हो सकते हैं। बेशक हम सभी खुश रहना चाहते हैं। लेकिन, यह भी सच है कि किसी न किसी कारण से हमारी जिंदगी में तनाव आता ही है। जब यह हद से ज्यादा हो जाता है, तो इससे सेहत खराब होने लगती है। स्ट्रेस को कम करने के लिए, कई योगसन आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको 2 ऐसे ही योगासनों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

स्ट्रेस कम करने के लिए करें उत्तानासन या स्टैंडिंग फॉरवर्ड बेंड पोज (Uttanasana or Standing Forward Bend Benefits and Steps)

forward bend pose for stress

  • इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधा खड़े हो जाएं।
  • दोनों हाथों को अपने हिप्स पर रखें।
  • अब सांस अंदर खींचते हुए आगे की तरफ झुकें।
  • हाथों से टखनों को पैरों के पीछे की तरफ पकड़ें।
  • पैर सीधे रहने चाहिए।
  • सीने पैर को छूते रहना चाहिए।
  • इसे करने से मांसपेशियों में खिंचाव आता है।
  • इससे दर्द और थकान दूर होती है।
  • यह आसन दिमाग को शांत करता है और तनाव को दूर करने में मदद करता है।
  • इससे मूड भी अच्छा होता है।
  • यह आसन मसल्स को मजबूत करके, शरीर को फ्लेक्सिबल बनाता है।
  • इससे पेट की चर्बी भी कम होती है।

यह भी पढ़ें-स्ट्रेस और एंग्जायटी से हैं परेशान? डाइट में करें कुछ खास बदलाव

तनाव दूर करने में मदद करेगा सुखासन (Sukhasana for Stress and Mental Peace)

sukasana for mental peace

  • इसे करने के लिए, सबसे पहले पैरों को मैट पर फैलाकर बैठें।
  • पैरों को सीधा रखना है।
  • अब दोनों पैरों को क्रॉस करते हुए घुटनों से अंदर की तरफ मोड़ें।
  • घुटने बाहर की तरफ रखें।
  • पालथी मारकर बैठ जाएं।
  • आपके घुटने जमीन को छूने चाहिए।
  • आपकी रीढ़ की हड्डी, गर्दन और सिर एकदम सीधा होना चाहिए।
  • आंख बंद करके कुछ देर इसी पोजिशन में रहें।
  • इस दौरान आपको गहरी सांस लेनी है।
  • इसे करने से थकान कम होती है और बॉडी पॉश्चर सुधरता है।
  • यह आसन मानसिक थकान को दूर कर, मन को शांत करता है।

तनाव को दूर करने में ये 2 योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। साथ ही, हेल्दी रूटीन पर भी ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP