herzindagi
image

ठंड के मौसम में दौड़ने से मिलते हैं ये 5 फायदे

सर्दियों के मौसम मे अक्सर लोग बाहर दौड़ लगाने से कतराते हैं,लेकिन आपको बता दें कि अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी सेहत में सुधार हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-12-12, 18:38 IST

देशभर में ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। क्या सुबह, क्या दोपहर, क्या शाम... हर वक्त ठिठुरन का एहसास होता रहता है। जैसे ही ठंड आता है लोग काम से जी चुराने लगते हैं और जब बात एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी की आती है तो लोग इसे घर में ही करना शुरू कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप ठंड के मौसम में दौड़ लगाते हैं तो इससे आपको काफी फायदा मिल सकता ह।  दिल से लेकर दिमाग तक स्वस्थ हो सकता है। चलिए जान लेते हैं इस बारे में विस्तार से

सर्दियों में दौड़ लगाने के फायदे

5 benefits of running in winter

जब आप दौड़ते हैं तो आप फिजिकली एक्टिव होते हैं, इससे रक्त वाहिकाएं फ्लैक्सिबल होती है, जिससे ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर होता है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है और यह कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बढ़ावा देता है। इससे आपका दिल बेहतर ढंग से काम करता है।

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर के शिकार हो जाते हैं, जिसके कारण हर वक्त उदासी और चिंता बनी रहती है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में दौड़ते हैं तो आपके शरीर को धूप और ठंडी हवा लगती है,जिससे हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है, जो मूड को सुधारता है। तनाव और चिंता से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा आपके

साड़ियों के मौसम में दौड़ने से आपका स्टेमिना बढ़ता है, आपके सहने की क्षमता बढ़ती है। दरअसल जब आप ठंडे मौसम में दौड़ते हैं तो आपका शरीर कोर तापमान को बनाए रखने के लिए ऊर्जा खर्च करता है। यह आपके शरीर को ऑक्सीजन का अधिक प्रभावित तरीके से उपयोग करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-Year Beginner: 2025 में इन योगासनों को बनाएं रूटीन का हिस्सा, सेहत रहेगी दुरुस्त

full-length-woman-jogging-road-winter_1048944-3668942

ठंड के मौसम में दौड़ने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जब आप दौड़ते हैं तो रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे शरीर के रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। इसके अलावा शरीर में सूजन को भी काम करती है।

इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है,जिससे वेट मैनेज होता है, ऊर्जा बनी रहती है, और नींद भी अच्छी आती है।

यह भी पढ़ें-मोटे पेट को फ्लैट कर सकते हैं ये 2 योगासन, रोजाना 10 मिनट करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।