आयुर्वेद में तुलसी को जादुई जड़ी-बूटी माना जाता है। तुलसी में ऐसे तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। तुलसी की तरह ही गिलोय के भी कई फायदे होते हैं। गिलोय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो गठिया, बुखार, पीलिया, डायबिटीज, कब्ज और एसिडिटी जैसी कई परेशानियों में राहत दे सकते हैं।
गिलोय और तुलसी सेहत के लिए अनेकों तरह से फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं गिलोय और तुलसी का काढ़ा दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। गिलोय-तुलसी का काढ़ा दिल की सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है, इसके लिए हमने एक एक्सपर्ट से बात की है। क्लीनिकल न्यूट्रीशियनिस्ट कल्पना गुप्ता ने गिलोय और तुलसी के काढ़े को दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना है। कल्पना गुप्ता, मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत में क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका
गिलोय और तुलसी में मौजूद तत्व शरीर में जमा टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। गिलोय-तुलसी का काढ़ा एक नैचुरल ब्लड प्यूरीफायर की तरह काम करता है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी कम हो सकती हैं।
गिलोय और तुलसी के काढ़े का सेवन करने से लिवर भी हेल्दी रहता है। काढ़े का सुबह खाली पेट सेवन करने से डाइजेशन और पेट की परेशानियों में राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- गिलोय की चाय है गुणों की खान, यह है पीने का सही तरीका
खाली पेट तुलसी और गिलोय का काढ़ा पीना वजन कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्वों से डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म सुधरता है और कैलोरी भी बर्न होने में मदद मिलती है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, ट्रेडिशनल इस्तेमाल के तरीकों और शुरुआती रिसर्च में गिलोय और तुलसी को सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। लेकिन यह दिल की सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, इसपर अभी भी डीप रिसर्च की जरूरत है।
गिलोय और तुलसी का दवाईयों के साथ सेवन करना सेहत को कई बार नुकसान भी पहुंचा सकता है, या दवाइयों के असर में भी दखल कर सकता है। ऐसे में अगर आप कोई दवा ले रहे हैं तो किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।